विज्ञापन

27 साल पुरानी वो फिल्म, जिसके लिए गुलशन कुमार ने बोनी कपूर से किया था वादा, म्यूजिक हिट रही तो BMW कार करेंगे गिफ्ट, 7 सिंगर्स ने मिलकर रचा इतिहास  

'सिर्फ तुम' 1999 में रिलीज हुई थी. यह बॉलीवुड की एक बहुत लोकप्रिय रोमांटिक फिल्म है, जिसका निर्देशन अगाथियन ने किया था और इसे बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था. आज हम आपको फिल्म से जुड़ा एक खास किस्सा बता रहे हैं...

27 साल पुरानी वो फिल्म, जिसके लिए गुलशन कुमार ने बोनी कपूर से किया था वादा, म्यूजिक हिट रही तो BMW कार करेंगे गिफ्ट, 7 सिंगर्स ने मिलकर रचा इतिहास  
27 साल पुरानी वो फिल्म, जिसके लिए गुलशन कुमार ने बोनी कपूर से किया था वादा
नई दिल्ली:

'सिर्फ तुम' 1999 में रिलीज हुई थी. यह बॉलीवुड की एक बहुत लोकप्रिय रोमांटिक फिल्म है, जिसका निर्देशन अगाथियन ने किया था और इसे बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म में संजय कपूर (दीपक), प्रिया गिल (आरती), सुष्मिता सेन (नेहा), जैकी श्रॉफ और सलमान खान (गेस्ट रोल ) नजर आए थे. यह फिल्म 1996 में आई तमिल फिल्म 'कधल कोट्टई' (Kadhal Kottai) का हिंदी रीमेक है.फिल्म का संगीत नदीम-श्रवण ने दिया था, जो काफी हिट हुआ. इसमें "पहली पहली बार मोहब्बत की है" और "दिलबर दिलबर" जैसे गाने शामिल हैं. आज हम फिल्म के बारे में कुछ ऐसी दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं, जो कम ही फैंस को पता होंगी... 

'सिर्फ तुम' के गाने  सुपरहिट हुए थे. जब फिल्म रिलीज हुई थी तो हर जगह यह गाने बजते थे. बोनी कपूर ने जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "म्यूज़िक बहुत जबरदस्त था. नदीम-श्रवण ने एक ही बार में सारा म्यूजिक रिकॉर्ड कर लिया था. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मैंने उन्हें एक ही बार में पूरी पेमेंट कर दी थी. उन्होंने एक खास कीमत मांगी थी. मैंने कहा, 'मैं बस इतना ही दे सकता हूं और मैं आपको एक ही बार में दे दूंगा. लेकिन मेरे सारे गाने एक साथ बनाओ'. मैंने आगे कहा, 'मैं आपको हर गाने के हिसाब से पेमेंट नहीं करूंगा. मैं आपको सब कुछ एडवांस में दे दूंगा'. फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही, फिल्म के सभी गाने रिकॉर्ड हो चुके थे."

बोनी ने आगे कहा, " 'सिर्फ तुम' के समय भूषण कुमार ने मुझे मर्सिडीज गिफ्ट की थी. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि गुलशन कुमार ने मुझे यह गिफ्ट देने का वादा किया था. मैंने म्यूज़िक राइट्स के लिए एक करोड़ रुपये मांगे थे. गुलशन कुमार ने कहा, 'नहीं, बड़े भाई. संजय कपूर की फिल्म के लिए इतना पैसा नहीं होना चाहिए. प्रिया गिल भी अभी तक सफल नहीं हुई हैं'. वह मुझे 65 लाख रुपये देने को तैयार हो गए. हमारी बातचीत गुलशन जी की BMW कार में हो रही थी. उन दिनों भारत में BMW नहीं बनती थी. मैंने उनसे कहा, 'अगर फिल्म हिट हो गई, तो आप मुझे यह BMW दे देंगे'.फिल्म रिलीज होने से पहले ही उनका निधन हो गया, लेकिन मैंने भूषण कुमार को इस बारे में याद दिलाया और उन्होंने मुझे मर्सिडीज़ कार गिफ्ट की. तब तक भारत में मर्सिडीज़ कारों की असेंबलिंग शुरू हो चुकी थी."

इसके बाद बोनी कपूर ने मजेदार बात बताई, "जब ऐसा हुआ, तो 'हम दिल दे चुके सनम' (1999) के मेकर्स को लगा कि 'हमारा म्यूज़िक भी हिट हो गया है'. तब भूषण कुमार को संजय लीला भंसाली और झामु सुघंद, दोनों के लिए मित्सुबिशी लैंसर खरीदनी पड़ी. मैंने ऐसा ही सुना था."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sirf Tum Actress, Sirf Tum Actress Latest Photo, Sirf Tum Actress Priya Gill, Sirf Tum Film Actress, Sirf Tum Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com