विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2022

प्रियंका, कैटरीना, शिल्पा नहीं, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने पहनी थी सबसे मंहगी इंगेजमेंट रिंग, कीमत जान कर उड़ जाएंगे होश

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस के पार्टनर्स ने उन्हें महंगे इंगेजमेंट रिंग पहना कर इंप्रेस करने की कोशिश की. लेकिन क्या आपको पता है कि अब तक किस अभिनेत्री ने सबसे महंगी इंगेजमेंट रिंग पहनी है.

प्रियंका, कैटरीना, शिल्पा नहीं, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने पहनी थी सबसे मंहगी इंगेजमेंट रिंग, कीमत जान कर उड़ जाएंगे होश
असिन ने पहनी थी सबसे महंगी रिंग
नई दिल्ली:

हम सभी फैशन और मेकअप के मामले में बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को फॉलो करते हैं. बॉलीवुड स्टार्स के कपड़ों से लेकर गहनों तक लोग इन्हें न सिर्फ फॉलो करते हैं बल्कि उनकी कीमत भी जानना चाहते हैं. बॉलीवुड की दीवाज ने अपनी शादियों में एक से बढ़कर एक आउटफिट का चुनाव किया जो फैशन स्टेटमेंट बन गया. वहीं उनकी सगाई की अंगुठियां भी खूब चर्चा में रहीं. बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस के पार्टनर्स ने उन्हें महंगे इंगेजमेंट रिंग पहना कर इंप्रेस करने की कोशिश की. लेकिन क्या आपको पता है कि अब तक किस अभिनेत्री ने सबसे महंगी इंगेजमेंट रिंग पहनी है.

असिन ने छोड़ा सभी को पीछे

ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा हो या फिर बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी या फिर बॉलीवुड की टॉप की एक्ट्रेस में शुमार कैटरीना कैफ इन सभी ने भले ही बेहद कीमती इंगेजमेंट रिंग्स पहनी हो लेकिन इन सभी से एक्सपेंसिव इंगेजमेंट रिंग पहनने वाली एक अभिनेत्री हैं, जो आज भले ही बॉलीवुड का बड़ा नाम न हो लेकिन आज भी उन्हें लोग याद करते हैं, वो हैं एक्ट्रेस असिन. आमिर खान के साथ फिल्म ‘गजनी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस असिन ने इन सभी अभिनेत्रियों से महंगी इंगेजमेंट रिंग पहनी थी.

असिन ने पहनी 6 करोड़ की रिंग

असिन ने साल 2016 में बिजनेसमैन राहुल शर्मा से शादी की थी, राहुल मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स के फाउंडर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो असिन की सगाई में उनके पति राहुल शर्मा ने 6 करोड़ रुपए की रिंग पहनाई थी. वहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंगेजमेंट में 2 करोड़ की तो शिल्पा शेट्टी ने करीब तीन करोड़ की रिंग पहनी थी. शादी के बाद असिन ने फिल्मों से दूरी बना ली.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood Actress Expensive Ring, Asin, असिन, Asin Films, Asin Instagram, Asin Actress, Asin Arin, Asin Husband, Asin News, Asin Latest Photo, Asin Family Photo, Asin Rahul Sharma Marriage, Asin Rahul Sharma Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com