विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2021

रवीना टंडन और कैटरीना कैफ ही नहीं यह एक्ट्रेस भी कर चुकी हैं 'टिप टिप बरसा पानी' पर डांस, देखें वीडियो

कैटरीना कैफ और रवीना टंडन से पहले बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस इस गाने पर डांस कर चुकी हैं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

रवीना टंडन और कैटरीना कैफ ही नहीं यह एक्ट्रेस भी कर चुकी हैं 'टिप टिप बरसा पानी' पर डांस, देखें वीडियो
आलिया भट्ट फोटो
नई दिल्ली:

सूर्यवंशी फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है. महज कुछ ही दिनों में फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर ली है. सूर्यवंशी फिल्म में कैटरीना कैफ पर फिल्माया गाना ‘टिप टिप बरसा पानी' भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यह गाना असल में रवीना टंडन पर फिल्माया गया था, लेकिन सूर्यवंशी में कैटरीना ने गाने के रीमेक में जिस तरह से अपनी अदाओं का तड़का लगाया है, उसने दर्शकों का दिल जीत लिया है. हालांकि रवीना और कैटरीना से पहले एक और एक्ट्रेस इस गाने पर डांस कर चुकी हैं.

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आलिया भट्ट ‘टिप टिप बरसा पानी' गाने पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में आलिया बिल्कुल रवीना की तरह पीली साड़ी पहनकर डांस कर रही हैं. आलिया जिस तरह से इस पर डांस कर रही हैं, उसे देखने के बाद लोगों के ढेरों रिएक्शन भी आ रहे हैं. बता दें, ये पुराना वीडियो है, जो अब ट्रेंड कर रहा है. वीडियो को फिल्मफेयर के पेज से शेयर किया गया है.

वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘ओवर एक्टिंग क्वीन'. तो एक अन्य ने लिखा है, ‘कैटरीना की बात ही अलग है'. वहीं एक और यूजर लिखते हैं, ‘ओल्ड इज ऑलवेज गोल्ड', जबकि एक ने कहा है, ‘अलिया ने कैटरीना से बहुत बेहतर किया है'. इस तरह के मिले-जुले रिएक्शन वीडियो पर आ रहे हैं. आपको कैसा लगा आलिया भट्ट का ‘टिप टिप बरसा पानी' पर ये डांस? हमें कमेंट कर जरूर बताएं.

ये भी देखें: Red Notice Review: जानें कैसी है ड्वेन जॉनसन, रयान रेनल्ड और गैल गैडोट की फिल्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tip Tip Barsa Paani, Katrina Kaif, Raveena Tandon, Alia Bhatt, Alia Bhatt Tip Tip Barsa Paani, Alia Bhatt Dance Video. Alia Bhatt Throwback Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com