विज्ञापन

धुरंधर 2 नहीं साउथ की इस फिल्म को मिली ईद पर ईदी, 3 दिन में बजट से दोगुना कलेक्शन, हर दिन बढ़ रहा कलेक्शन

धुरंधर 2 और उस्ताद भगत सिंह के शोर में साउथ की इस फिल्म ने 3 दिनों में बजट से डेढ गुना कमाई हासिल कर ली है. 

धुरंधर 2 नहीं साउथ की इस फिल्म को मिली ईद पर ईदी, 3 दिन में बजट से दोगुना कलेक्शन, हर दिन बढ़ रहा कलेक्शन
Aadu 3 Box Office Collection Day 3
नई दिल्ली:

19 मार्च 2026 का इंतजार फैंस को बेसब्री से था क्योंकि इस दिन आदित्य धर की मचअवेटेड फिल्म धुरंधर 2 रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग से जवान, पठान, दंगल जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया. जबकि भारत की 5 सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई. वहीं 3 दिनों में आंकड़ा भारत में 350 करोड़ हो गया. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 500 करोड़ पहुंच गई. लेकिन इस फिल्म के शोर के बीच साउथ की एक फिल्म ने बजट के दो गुना कमाई हासिल 3 दिनों में कर ली. जबकि फिल्म का शोर भी सुनने को नहीं मिला था. हम बात कर रहे हैं मलयालम फिल्म आदु 3 की. 

आदु 3 के बारे में 

आदु 3 एक कॉमेडी फैंटसी मलयालम फिल्म है, जिसे 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. यह फिल्म शाजी पप्पन (जयसूर्या)  और उनके गैंग की आज के समय (2026) की उथल-पुथल को 1750 के दशक की कहानी के साथ जोड़ती है, जहां वे अपने ऐतिहासिक किरदारों के रूप में नजर आते हैं. वहीं (पप्पन, पद्मनाभ थंबुरन, एक स्थानीय राजा के रूप में नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Collection LIVE: सैटरडे को धुरंधर 2 ने अपनी ही ओपनिंग का तोड़ दिया रिकॉर्ड, 350 करोड़ पार भारत में 3 दिन में कमाई, 500 की ओर बढ़ी वर्ल्डवाइड कमाई

आदु 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

कोई मोई डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, आदु 3 का बजट 20 करोड़ का है. जबकि फिल्म ने भारत में 19.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं इंडिया ग्रॉस 22.95 करोड़ का है. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 48.70 करोड़ पहुंचा है. इसके चलते आदु 3 ने बजट से डेढ गुना कमाई 3 दिनों में हासिल कर ली है. 

धुरंधर 2 और उस्ताद भगत सिंह का 3 दिनों में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि धुरंधर 2 और उस्ताद भगत सिंह भी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें रणवीर सिंह की फिल्म ने भारत में 339.27 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ पहुंचा है. वहीं पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह ने बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, भारत में 52.90 करोड़ का कलेक्शन किया जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 70.80 करोड़ रही है. 

ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 में 6 मिनट का रोल निभाकर चर्चा में आया ये एक्टर, दूसरे ने गैंगस्टर बन बटोरीं लाइमलाइट, जानें कौन हैं वो

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com