विज्ञापन

धुरंधर 2 में 6 मिनट का रोल निभाकर चर्चा में आया ये एक्टर, दूसरे ने गैंगस्टर बन बटोरीं लाइमलाइट, जानें कौन हैं वो

धुरंधर के पहले भाग में रहमान डकैत के किरदार में अक्षय खन्ना के अलावा टीवी के कुछ सितारे छाए. लेकिन अब 'धुरंधर-2' में दो नए चेहरे सारी लाइमलाइट बटोर ले गए.  

धुरंधर 2 में 6 मिनट का रोल निभाकर चर्चा में आया ये एक्टर, दूसरे ने गैंगस्टर बन बटोरीं लाइमलाइट, जानें कौन हैं वो
धुरंधर द रिवेंज में इन दो एक्टर्स की हो रही चर्चा
नई दिल्ली:

'धुरंधर-2' रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर छा चुकी है. रणवीर सिंह के शानदार एक्शन और अर्जुन रामपाल के अभिनय ने फैंस का दिल जीत लिया है. फिल्म पहले पार्ट की तुलना में ज्यादा खतरनाक और रोमांचक है, लेकिन इस बार फिल्म में ऐसे ट्विस्ट डाले गए, जिनकी चर्चा रहमान डकैत के शानदार किरदार के बाद सबसे ज्यादा हो रही है. ये दोनों ही किरदार निगेटिव हैं और सोशल मीडिया पर दोनों की चर्चा सबसे ज्यादा देखने के लिए मिल रही है. 

अतीक अहमद बना ये एक्टर

Latest and Breaking News on NDTV

पहले बात करते हैं आतिफ अहमद की. आतिफ अहमद का किरदार यूपी के गैंगस्टर अतीक अहमद से प्रेरित है. फिल्म में आतिफ अहमद के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं और वह बड़े स्तर पर हथियारों और जाली नोटों की तस्करी करता है. इस दमदार किरदार को सलीम सिद्दीकी ने निभाया है, जो थिएटर के पुराने कलाकार हैं और बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. वह इससे पहले, रक्षा बंधन, 12वीं फेल और इंडिया लॉकडाउन में भी अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं. हालांकि इन सभी फिल्मों में अभिनेता का किरदार छोटा रहा लेकिन धुरंधर-2 में उनके बोलने के तरीके से लेकर हाव-भाव तक गैंगस्टर अतीक अहमद से मिलते हैं, जो चाहे जेल से अंदर हो या बाहर, अपना साम्राज्य चला ही लेता है. 

बड़े साहब का किरदार निभाकर चर्चा में आया ये एक्टर

Latest and Breaking News on NDTV

दूसरा किरदार बड़े साहब का है, जो दाऊद इब्राहिम से प्रेरित है. फिल्म में बड़े साहब का स्क्रीन स्पेस बहुत कम है, लेकिन कुछ मिनट के सीन ने सोशल मीडिया पर हंगामा कर दिया. बड़े साहब वह है, जिसके लिए मेजर इकबाल काम करता है और पाकिस्तान की धरती पर रहकर भारत के लिए साजिश रचता है, लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि बड़े साहब का किरदार दानिश इकबाल ने निभाया, जो सोशल मीडिया पर काफी कम पॉपुलर हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

अभिनेता ने फिल्म में दाऊद की जवानी से लेकर बुढ़ापे तक का सफर मात्र 6 मिनट के सीन में पूरा किया है. दानिश इकबाल नाना पाटेकर की 'संकल्प,' 'द हंट,' 'महारानी-3,' 'भक्षक,' और 'आखिरी सच' जैसी फिल्मों और सीरीज में दिख चुके हैं. फिल्म और सीरीज में अभिनेता का किरदार सीमित रहे हैं, लेकिन अब उम्मीद की जा रही है कि बड़े साहब का किरदार अभिनेता के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित होगा. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 Atiq Ahmed, Bade Sahab, Dawood Ibrahim, Aatif Ahmed, Danish Iqbaal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com