विज्ञापन

रामायण में कौन है जटायु? राम को सुनाया था सीता हरण का किस्सा, फिल्म में ये एक्टर निभाएंगे किरदार

नितेश तिवारी की रामायणम् को लेकर एक नई अपडेट ने हैरान कर दिया है. ये अपडेट फिल्म के अहम किरदारों में से एक जटायु को लेकर है.

रामायण में कौन है जटायु? राम को सुनाया था सीता हरण का किस्सा, फिल्म में ये एक्टर निभाएंगे किरदार
रामायणम् में कौन बन रहा जटायु?
Social Media
नई दिल्ली:

रणबीर कपूर के लीड रोल और नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायणम् शुरुआत से चर्चा में है. इस फिल्म ने अपनी स्टारकास्ट की वजह से काफी सुर्खियां बटोरी हैं. अब फिल्म की कास्टिंग से जुड़ी एक नई अपडेट ने जनता को हैरान कर दिया है. यह खबर रामायणम् के एक मेन किरदार जटायु को लेकर है. रावण के किरदार में यश के अलावा जटायु के किरदार में अमिताभ बच्चन का नाम लगातार सुर्खियों में था. कहा जा रहा था कि बच्चन साहब जटायु के किरदार के लिए अपनी आवाज देने वाले हैं. हालांकि अब इसे लेकर एक नया नाम सामने आया है. खबर है कि अब जटायु के किरदार के लिए अनुपम खेर अपनी आवाज देने वाले हैं.

बताया जा रहा है कि जटायु के किरदार को अब अमिताभ बच्चन नहीं बल्कि अनुपम खेर आवाज देने वाले हैं. पिंकविला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक वायरल कॉमिक बुक ने कनफर्म किया है कि अनुपम खेर रामायणम् में जटायु के किरदार को आवाज देकर अमर बनाने वाले हैं. एक्टर का नाम चर्चा में आ गया है लेकिन मेकर्स ने अभी तक इसे कनफर्म नहीं किया है.

रावण के साथ होगा जटायु का युद्ध

बता दें कि रामायणम् में जटायु और रावण (यश) का महायुद्ध दिखाया जाएगा. हाल में फिल्म के एक इवमेंट में डायरेक्टर नितेश तिवारी ने इस सीन के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा, रावण और जटायु का युद्ध बहुत ही रोमांचक हो सकता है. जब आप फिल्म देखेंगे तो समझ पाएंगे कि इसका असर क्या होता.

कौन है जटायु?

जटायु एक दिव्य और विशालकाय गिद्ध (पक्षीराज) थे. वह सूर्यदेव के सारथी 'अरुण' के पुत्र और 'संपाति' के छोटे भाई थे. जटायु भगवान राम के पिता, राजा दशरथ के बहुत अच्छे मित्र थे. सीता हरण के समय जटायु ने ही जान की बाजी लगाकर रावण को रोकने की कोशिश की थी. जब वे घायल अवस्था में धरती पर आ गिरे तो श्रीराम को सारा हाल सुनाया था.

4000 करोड़ है बजट!

बता दें कि रामायणम् भारत की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. इस फिल्म को केवल पैन इंडिया नहीं बल्कि ग्लोबल अप्रोच के साथ बनाया जा रहा है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो श्रीराम के रोल में रणबीर कपूर तो सीता मां के किरदार को साई पल्लवी निभाने जा रही हैं. इनके अलावा सनी देओल, यश, रवि दुबे, रकुलप्रीत सिंह जैसे तमाम नाम शामिल हैं. फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने वाला है. इसे लेकर फैन्स और सेलेब्स सभी में खासी एक्साइटमेंट हैं. 

यह भी पढ़ें: 2400 करोड़ की द ओडिसी ने 2 दिन में ही वसूले 2548 करोड़, जानें भारत से कमाए कितने करोड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ranbir Kapoor, Sai Pallavi, Amitabh Bachchan, Yash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com