विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2022

नोरा फतेही के ग्लैमरस लुक ने इंटरनेट पर मचाया हंगामा, टाइगर प्रिंट बॉडीकॉन ड्रेस में शेयर कीं सिजलिंग PHOTOS

कोरोना से रिकवर होने के बाद नोरा ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्हें टाइगर प्रिंट बॉडीकॉन ड्रेस में देखा जा सकता है.

नोरा फतेही के ग्लैमरस लुक ने इंटरनेट पर मचाया हंगामा, टाइगर प्रिंट बॉडीकॉन ड्रेस में शेयर कीं सिजलिंग PHOTOS
नोरा फतेही की लेटेस्ट फोटो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस नोरा फतेही हर बार अपने लुक्स से अपने चाहने वालों का दिल जीत लेती हैं. लेटेस्ट लुक में एक्ट्रेस टाइगर प्रिंट मिनी बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं. कोरोना संक्रमण से रिकवर होने के बाद नोरा का ये ग्लैमरस लुक हर किसी को खूब पसंद आ रहा है. नोरा ने सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट लुक की कई तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों की खास बात ये है कि इसमें ग्लैमर के साथ ही नोरा की नजाकत भी नजर आ रही है. नोरा कोरोना से रिकवर होकर एक बार फिर से नॉर्मल लाइफ की ओर बढ़ रही हैं.

गौरतलब है कि नोरा ने हाल ही में अपने कोरोना से ठीक होने की जानकारी शेयर की है. कोरोना से रिकवरी के बाद नोरा का ग्लैमरस अवतार एक बार फिर देखने को मिला है. एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से टाइगर प्रिंट वाली इस शॉर्ट ड्रेस में तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में नोरा की नजाकत भरी अदाएं दिख रही हैं. खुले बालों और परफेक्ट मेकअप में नोरा गजब की खूबसूरत दिख रही हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में वे अपने दोनों हाथों को उठाए हुए दिलकश पोज दे रही हैं. महज घंटे भर में इन तस्वीरों पर तीन लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं. 

बता दें कि नोरा के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उनके चाहने वालों ने उनके लिए ढेरों प्रार्थनाएं की. सोशल मीडिया पर भी उनके स्वस्थ होने की कामना करते हुए फैंस ने कमेंट किया. 30 दिसंबर, 2021 को पता चला था कि नोरा कोरोना पॉजिटिव हैं. इसके बाद नोरा ने खुद को आइसोलेट कर लिया था. उन्होंने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी. अब उनके स्वस्थ होने पर उनके फैंस बेहद खुश हैं. 

ये भी देखें: क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज Matsya Kaand की टीम से बातचीत | Ravi Dubey | MX Player

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Photos, Nora Fatehi Latest Photos, Nora Fatehi Covid, Nora Fatehi Video, Nora Fatehi Glamorous Photos, Nora Fatehi Instagram, Nora Fatehi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com