विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2020

नोरा फतेही ने इस अंदाज में लगाए चौके-छक्के, क्रिकेट खेलते हुए थ्रोबैक Video हुआ वायरल

नोरा फतेही (Nora Fatehi) का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नोरा क्रिकेट खेलती नजर आ रही हैं.

नोरा फतेही ने इस अंदाज में लगाए चौके-छक्के, क्रिकेट खेलते हुए थ्रोबैक Video हुआ वायरल
नोरा फतेही (Nora Fatehi) का वीडियो हुआ वायरल
  • नोरा फतेही का वीडियो हुआ वायरल
  • क्रिकेट खेलती नजर आईं एक्ट्रेस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

नोरा फतेही (Nora Fatehi) हमेशा ही अपने डांस वीडियो से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. उनके डांस को लाखों दीवाने हैं. लेकिन हाल ही में नोरा फतेही का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर छाया हुआ है. इस वीडियो में एक्ट्रेस क्रिकेट की प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं. नोरा फतेही इस वीडियो मे एक्स बॉक्स में क्रिकेट खेलती नजर आ रही हैं. वीडियो में नोरा ने बैट हाथ में पकड़ा हुआ है और वह गेंद को खेल रही हैं. नोरा फतेही के इस वीडियो को विरल भयानी के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. वीडियो में नोरा गेंद खेलकर काफी खुश नजर आ रही हैं. 

वीडियो में नोरा फतेही व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं. बता दें, इस कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) जैसी बीमारी के बीच ज्यादातर सेलेब्स अपने-अपने घरों में कैद हैं. केवल जरूरत पड़ने पर ही वह घर से बाहर निकल रहे हैं. ऐसे में नोरा फतेही (Nora Fatehi) का यह पुराना वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' ने अहम भूमिका निभाई. फिल्म में उनके 'गर्मी सॉन्ग' ने तो रिलीज होने से पहले ही धमाल मचाकर रख दिया. वहीं, अब जल्द ही एक्ट्रेस नोरा फतेही अजय देवगन के साथ फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी. इस फिल्म में भी एक्ट्रेस अपने डांस से काफी धमाल मचाने वाली हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Video, Nora Fatehi Video Viral, Nora Fatehi Playing Cricket, Nora Fatehi Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com