विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2019

Nora Fatehi के 'पेपेटा' सॉन्ग ने रिलीज से पहले ही यूं मचाया धमाल, Video 26 लाख के पार

Nora Fatehi Song: नोरा फतेही अब एक और गाने से फैंस का दिल जीतने आ रही हैं, जिसका नाम है 'पेपेटा'. हाल ही में इस गाने का टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें नोरा फतेही का अंदाज पिछले गानों के मुकाबले बिल्कुल अलग और बहुत ही जबरदस्त लग रहा है.

Nora Fatehi के 'पेपेटा' सॉन्ग ने रिलीज से पहले ही यूं मचाया धमाल, Video 26 लाख के पार
Nora Fatehi Song: नोरा फतेही के 'पेपेटा' सॉन्ग के टीजर ने मचाया धमाल
  • नोरा फतेही के 'पेपेटा' सॉन्ग ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल
  • 'पेपेटा' में दिखा नोरा फतेही का जबरदस्त अंदाज
  • 'पेपेटा' का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नई दिल्ली:

Nora Fatehi Dance Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) के डांस का कोई मुकाबला नहीं है. उनके डांस ने बॉलीवुड की दुनिया में अलग ही पहचान बना ली है. कुछ ही दिन पहले 'बाटला हाउस' फिल्म में 'साकी साकी' गाने से धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अब एक और गाने से फैंस का दिल जीतने आ रही हैं, जिसका नाम है 'पेपेटा'.  हाल ही में इस गाने का टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें नोरा फतेही का अंदाज पिछले गानों के मुकाबले बिल्कुल अलग और बहुत ही जबरदस्त लग रहा है. इसके साथ ही नोरा फतेही (Nora Fatehi) 'पेपेटा...(PePeta)' के जरिए इंटरनेश्नल इंग्लिश सॉन्ग में डेब्यू भी करने वाली हैं. 

'छिछोरे' के लिए इस बॉलीवुड एक्टर ने नितेश तिवारी पर साधा निशाना, कहा- उम्र का तो लिहाज किया...

नोरा फतेही (Nora Fatehi) के अपकमिंग सॉन्ग पेपेटा में जितना जबरदस्त उनका अंदाज है, उससे कहीं ज्यादा शानदार उनका डांस है. खास बात तो यह है कि पेपेटा सॉन्ग के रिलीज होने से पहले इसके टीजर ने ही धमाल मचा दिया है. इस बात का अंदाजा हम टीजर पर आए व्यूज से लगा सकते हैं, क्योंकि हाल ही में रिलीज हुए पेपेटा के टीजर को यू-ट्यूब पर 26 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वैसे बता दें कि नोरा फतेही का यह गाना इसी महीने 9 तारीख को रिलीज होगा. 

सलमान खान ने करण देओल की फिल्म को लेकर किया ट्वीट, सनी देओल का यूं आया जवाब

बता दें कि भारत में नोरा फतेही (Nora Fatehi) को 'बिग बॉस' से पहचान मिली है. इस रिएलिटी शो के अलावा उन्होंने अपने डांस और एक्टिंग से भी बॉलीवुड में जगह बनाई है. खासकर उनका 'दिलबर...' सॉन्ग सबसे हिट पार्टी नंबर्स में से एक है. कुछ ही दिन पहले नोरा फतेही सलमान खान और कैटरीना कैफ की 'भारत' और जॉन अब्राहम की बाटला हाउस में नजर आई थीं. इसके अलावा वह जल्द ही वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की डांस आधारित स्ट्रीट डांसर में भी दिखाई देने वाली हैं. 
 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Upcoming Song, Pepeta, Pepeta Teaser Out Now, Nora Fatehi Dance Video, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com