विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2019

Nora Fatehi ने 'साकी-साकी' गाने पर यूं किया धमाकेदार डांस, हैरान हो गए सभी- देखें Video

नोरा फतेही (Nora Fatehi) का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Nora Fatehi ने 'साकी-साकी' गाने पर यूं किया धमाकेदार डांस, हैरान हो गए सभी- देखें Video
नोरा फतेही (Nora Fatehi) के डांस वीडियो ने मचाई धूम
  • नोरा फतेही ने डांस से मचाई धूम
  • 'साकी-साकी' गाने पर किया धमाकेदार डांस
  • उनके डांस स्टेप्स देख हैरान हो गए सभी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में धमाकेदार डांस से पहचान बनाने वाली नोरा फतेही (Nora Fatehi) का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस वीडियो में वो 'साकी-साकी' सॉन्ग पर डांस से धूम मचा रही हैं. हालांकि यह डांस वीडियो थोड़ा पुराना है, लेकिन यह फिर से वायरल हो रहा है. नोरा फतेही (Nora Fatehi Dance) के डांस वीडियो को डांस विद टैलेंट इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है. 6 दिन पहले पोस्ट किए गए इस डांस वीडियो को 3 लाख 23 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. नोरा फतेही के इस डांस वीडियो पर फैन्स के रिएक्शन भी आ रहे हैं.

सलमान खान ने बिग बॉस में अरहान की खोली पोल, तो बॉलीवुड एक्टर बोले- उन्होंने इसका करियर खत्म कर दिया

नोरा फतेही (Nora Fatehi) के इस डांस वीडियो को खूब देखा जा रहा है. अपनी बैली डांस (Belly Dance) के लिए मशहूर नोरा फतेही ने इस वीडियो में शानदार डांस स्टेप्स कर फैन्स का दिल जीत लिया है. वैसे भी नोरा फतेही के डांस वीडियो जमकर धमाल मचाते हैं. नोरा फतेही ने 'बाहुबली' और 'सत्यमेव जयते' के 'दिलबर' सॉन्ग से जमकर सुर्खियां लूटीं. नोरा फतेही इन दिनों बॉलीवुड में ना सिर्फ अपने डांस नंबर्स से दिल जीत रही हैं, बल्कि आने वाले समय में वे कई बड़ी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं.

सपना चौधरी ने 'घूंघट 3' सॉन्ग पर यूं मचाया धमाल, बार-बार देखा जा रहा डांस Video

नोरा फतेही (Nora Fatehi) हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'भारत' में नजर आई थीं. इस फिल्म में कैटरीना कैफ ने भी मुख्य निभाई थी. नोरा फतेही वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की डांस आधारित फिल्म 'स्ट्रीट डांसर (Street Dancer)' में भी नजर आएंगी.  नोरा फतेही का हाल ही में एक वीडियो सॉन्ग भी रिलीज हुआ था, जिसने खूब धूम मचाई थी. नोरा फतेही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

लेखक के बारे में
img
नंदन सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Dance, Nora Fatehi Dance Video, Nora Fatehi Latest Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com