विज्ञापन

भाभी डायन है? 1850 करोड़ी एक्ट्रेस की हॉरर मूवी का ट्रेलर शानदार अंदाज में होगा रिलीज, 250 ढोल का इंतजाम, दशहरा पर आ रही फिल्म

भाभी डायन है, लाइन इन दिनों काफी लोकप्रिय हो रही है. वजह 1850 करोड़ी फिल्म देने वाली एक्ट्रेस की अगली फिल्म है. जिसमें हॉरर का छौंक है और इसके ट्रेलर के लिए भव्य तैयारी की योजना है.

भाभी डायन है? 1850 करोड़ी एक्ट्रेस की हॉरर मूवी का ट्रेलर शानदार अंदाज में होगा रिलीज, 250 ढोल का इंतजाम, दशहरा पर आ रही फिल्म
दशहरा पर आ रही हॉरर मूवी को लेकर बड़ा अपडेट
Social Media
नई दिल्ली:

दशहरा पर एक हॉरर मूवी आ रही है जिसकी हीरोइन की हीरोइन ने हाल ही में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है और उसकी इस साल रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस परप 1853 करो़ड़ रुपये का कारोबार किया है. इसकी हॉरर मूवी की पहली झलक आ चुकी है और इसे पसंद भी किया गया है. अब इसके ट्रेलर को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है और मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज के लिए भव्य प्लान बनाया है. हम बात कर रहे हैं यामी गौतम की अपकमिंग मूवी नई नवेली की.

सूत्रों के मुताबिक, यामी गौतम धर की 'नई नवेली' का ट्रेलर 30 सितंबर को मुंबई में रिलीज किया जाएगा. खबर है कि मेकर्स यामी के लिए भव्य स्वागत की तैयारी कर रहे हैं. यह नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद उनका पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम होगा. ट्रेलर लॉन्च को भव्य बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. एक्ट्रेस के स्वागत के लिए करीब 250 ढोल की व्यवस्था की गई है और एक विशाल सेटअप तैयार किया जाएगा. खास बात यह है कि ‘नई नवेली' अमेजन एमजीएम स्टू़डियोज, यामी गौतम धर और फिल्ममेकर-प्रोड्यूसर आनंद एल. राय का पहला प्रोजेक्ट है.

यामी गौतम का नया अंदाज

फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है. इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है. फिल्म का निर्माण आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने किया है, जबकि इसके संगीत की जिम्मेदारी मशहूर संगीतकार जी. वी. प्रकाश कुमार के पास है. 'नई नवेली' 16 अक्तूबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

नई नवेली टीजर

फिल्म के निर्माता आनंद एल राय ने 'नई नवेली; को ऐसी कहानी बताया है, जो दर्शकों को हर मोड़ पर सरप्राइज करेगी. उनके मुताबिक, हिमांशु शर्मा के साथ जब उन्होंने पहली बार इस कहानी पर बातचीत की, तो उन्हें इसकी अनोखी दुनिया तुरंत पसंद आ गई. फिल्म में रिश्तों के साथ फैंटेसी, ह्यूमर और एडवेंचर को जोड़ा गया है. यामी गौतम धर इस किरदार के लिए बिल्कुल सही पसंद थीं, क्योंकि किरदार के लिए जो भी क्वालिटी चाहिए थी, वो उनमें मौजूद हैं.

क्या है नई नवेली की स्टोरीलाइन

'नई नवेली' की कहानी एक ऐसी दुल्हन की है, जिसकी एंट्री मेरठ के एक परिवार में होती है. शुरुआत में वह एक परफेक्ट बहू के तौर पर नजर आती है और उसकी मौजूदगी से घर का माहौल पूरी तरह बदल जाता है. परिवार में जैसे खुशियां लौट आती हैं और सबकुछ बेहद खूबसूरत नजर आने लगता है. लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है, जब दुल्हन का देवर उसके व्यवहार को लेकर शक करने लगता है. उसे लगता है कि उसकी भाभी जितनी परफेक्ट दिखाई दे रही हैं, शायद असलियत में वह उतनी सामान्य नहीं हैं. धीरे-धीरे उसके मन में सवाल उठने लगता है कि कहीं उसकी भाभी डायन तो नहीं हैं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nayi Naveli, Yami Gauatam, Hindi News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com