- प्रियंका चोपड़ा की फिल्म देख निक जोनास का आया रिएक्शन
- सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा मुझे आप पर गर्व है
- 11 अक्टूबर को रिलीज होगी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) स्टारर फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' (The Sky Is Pink) को रिलीज होने में कुछ ही वक्त बचा है. हालांकि, फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपनी कहानी और किरदारों की जबरदस्त एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया है. सबसे खास बात तो यह है कि खुद प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) ने भी उनकी फिल्म को देखकर अपना रिव्यू दिया है. निक जोनास ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए प्रियंका चोपड़ा की फिल्म के लिए अपनी राय पेश की है. निक जोनास ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' ने उनके दिल को छू लिया है.
शानदार एक्टिंग और दिल छू लेने वाली कहानी है प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम की फिल्म
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
निक जोनास (Nick Jonas) ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की फिल्म के बारे में बताते हुए लिखा, "फिल्म कई मायनों में दिल को छूती है. फिल्म की कहानी काफी जबरदस्त है और यह इसके किरदारों द्वारा और शोनाली बोस के डायरेक्शन द्वारा काफी अच्छे तरीके से बताई गई है. प्रियंका चोपड़ा मुझे आप पर बहुत गर्व है, क्योंकि आपने अपने काम को एक्टर और प्रोड्यूसर, दोनों के तौर पर बखूबी किया है. तुमने मुझे हंसाया और रुलाया और मैं यह जानता हूं आप इस फिल्म के जरिए कई लोगों की जिंदगी पर प्रभाव डालेंगी. द स्काइ इज पिंक के कास्ट और क्रू को ढेर सारी बधाइयां. आपको गर्व महसूस होना चाहिए. हर कोई इस फिल्म को देखने जाने वाला है.
War Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर 'वॉर' का एक और धमाका, बनाया ये नया रिकॉर्ड

निक जोनास (Nick Jonas) के इस दिल छू लेने वाले पोस्ट पर खुद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी रिप्लाई किया. उन्होंने निक का धन्यवाद करते हुए लिखा, "थैंक्यू माय जान." बता दें कि प्रियंका और फरहान की यह फिल्म खूब तारीफें बटोर रही है. 'द स्काइ इज पिंक' (The Sky Is Pink) सच्ची कहानी पर आधारित है, और इसमें अदिति चौधरी (प्रियंका चोपड़ा), नीरेन चौधरी (फरहान अख्तर), ईशान चौधरी (रोहित सराफ) और आयशा चौधरी (जायरा वसीम) की दिल छू लेने वाली कहानी को दिखाया है. जिसे देखकर जेहन में पहली बात यही आती है कि कोई भी इन हालात से न गुजरे.
..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं