अमेरिका स्थित कंटेंट स्ट्रीमिंग मंच नेटफ्लिक्स (Netflix) को लेकर भारत में क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. नेटफ्लिक्स इंडिया (Netflix India) पर कई फिल्म और वेबसीरीज ने लोगों का दिल जीतने और उनका मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. इसी बीच नेटफ्लिक्स इंडिया को लेकर दर्शकों के लिए खुशखबरी आई है. दरअसल, नेटफ्लिक्स इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत में 5-6 दिसंबर को 'स्ट्रीमफेस्ट' का आयोजन करेगी, जिसके तहत जो लोग नेटफ्लिक्स के ग्राहक नहीं हैं, वे भी मुफ्त में उसकी सेवाओं का अनुभव कर सकेंगे'.
मुफ्त सेवाओं को लेकर नेटफ्लिक्स इंडिया (Netflix India) अब सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रेंड कर रहा है. बता दें कि नेटफ्लिक्स की इस पहल का मकसद नए ग्राहकों को जोड़ना है. गौरतलब है कि उसे भारत में अमेजन प्राइम वीडियो, डिजनी हॉटस्टार और जी5 जैसे ओटीटी मंच से मुकाबला करना पड़ रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नेटफ्लिक्स इंडिया (Netflix India) की उपाध्यक्ष (कंटेंट) मोनिका शेरगिल ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, "नेटफ्लिक्स के जरिए हम भारत में मनोरंजन प्रेमियों के लिए दुनिया भर की सबसे अधिक अनोखी कहानियां लाना चाहते हैं. इसलिए हम स्ट्रीमफेस्ट की मेजबानी कर रहे हैं. पांच दिसंबर रात 12 बजे से छह दिसंबर रात 12 बजे तक नेटफ्लिक्स निशुल्क है." इस बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि जो लोग नेटफ्लिक्स के ग्राहक नहीं है, वे अपने नाम, ईमेल या फोन नंबर और पासवर्ड के साथ साइनअप कर सकते हैं और कोई राशि दिए बिना स्ट्रीमिंग शुरू कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं