विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2021

Stree-Ming के जरिए नेटफ्लिक्स ने मनाया महिला दिवस, एक साथ आईं 44 महिलाएं

नेटफ्लिक्स (Netflix) ने स्ट्री-मिंग के जरिए महिला दिवस मनाया है. इस खास मौके पर 44 नेटफ्लिक्स के साथ काम कर चुकीं 44 महिलाएं एक साथ आईं.

Stree-Ming के जरिए नेटफ्लिक्स ने मनाया महिला दिवस, एक साथ आईं 44 महिलाएं
नेटफ्लिक्स (Netflix) ने स्ट्री-मिंग के जरिए मनाया महिला दिवस
नई दिल्‍ली:

नेटफ्लिक्स (Netflix) जैसे प्लेटफॉर्म पर अब तक महिलाओं से जुड़ी कई कहानियां दिखाई गई हैं. इसमें 'बॉम्बे बेगम' से लेकर 'त्रिभंगा' तक कई कहानियां शामिल हैं, जिसके जरिए नेटफ्लिक्स ने महिलाओं के अलग-अलग किरदारों को दिखाने के साथ-साथ उनकी दुनिया के बारे में भी बताया है. ऐसे में बीते छह मार्च को नेटफ्लिक्स का हिस्सा रह चुकीं 44 महिलाएं एक साथ आईं, जिसमें एक्ट्रेस से लेकर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी शामिल थीं. उन्होंने नेटफ्लिक्स द्वारा समाज में बनाई गई महिलाओं की छवि के बारे में भी बातचीत की. 

इस बारे में बात करते हुए कीर्ति कुल्हाड़ी (Kirti Kulhari) ने कहा कि आज तक हिंदी सिनेमा द्वारा महिलाओं को एक किरदार तक सीमित कर दिया गया था. लेकिन हमने महिलाओं को बेबाक रूप में प्रस्तुत किया है, उन्हें मजबूत, स्वतंत्र दिखाया है. हम समाज की तरफ एक आईना लेकर भी खड़े हुए हैं, और यह साबित कर रहे हैं कि ब्लॉकबस्टर फॉर्म्यूला से परे एक शानदार दुनिया भी है. वहीं, दूसरी और महीप कपूर ने महिलाओं के बारे में बात करते हुए कहा, "महिलाओं ने भले ही अभिनेताओं से शादी की है, चाहे वह गौरी खान हो, ट्विंकल खन्ना हो या मीरा कपूर हो. वह अपनी पहचान के साथ ही एक मजबूत महिलाए हैं. यह एक अवसर है, इस बात को साफ करने का बॉलीवुड में पत्नी अपने पतियों के साये में नहीं रहतीं."

महिलाओं को लेकर ही नेटफ्लिक्स (Netflix) ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें लस्ट स्टोरीज से लेकर जब वी मेट, बॉम्बे बेगम, बॉम्बे रोज और कई फिल्मों की झलक दिखाई गई. 
 

लेखक के बारे में
img
आशना मलिक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Netflix, Streeming On Netflix, Netflix Streeming
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com