विज्ञापन

अगले 15 महीनों में रिलीज हो रहीं ये 10 हॉरर फिल्में, तीसरी वाली में भटकती रूह का बदला तो 5वीं में पुलिस स्टेशन में भूत खेला

15 महीनों में ये 10 हॉरर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर छाने के लिए तैयार हैं. किसी में प्रतिशोध लेने के लिए भटकती आत्मा है तो कहीं हस्तर की कहानी का अगला भाग. अजय देवगन से इमरान हाशमी तक बॉक्स ऑफिस पर कायम करेंगे डर का साम्राज्य.

अगले 15 महीनों में रिलीज हो रहीं ये 10 हॉरर फिल्में, तीसरी वाली में भटकती रूह का बदला तो 5वीं में पुलिस स्टेशन में भूत खेला
List of upcoming Horror Films: आने वाले 15 महीनो में ये 10 फिल्में देंगी सिनेमाघरों में दस्तक
youtube
नई दिल्ली:

हॉरर फिल्मों के लिए 2026 को याद किया जाएगा. हॉलीवुड से एक से एक शानदार फिल्में आईं और ऑब्सेशन ने तो किस तरह का इतिहास रचा ये किसी से छिपा नहीं है. बॉलीवुड से भी अक्षय कुमार की भूत बंगला आई और हिट रही. अब 25 सितंबर को सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन रिलीज हो रही है. हॉरर फिल्म का सिलसिल अभी यहीं खत्म होने वाला नहीं है. सिर्फ 2026 के बचे तीन महीनों में ही नहीं बल्कि साल 2027 में भी हॉरर फिल्मों का स्ट्रॉन्ग लाइन अप है. इस रेस में अजय देवगन से लेकर इमरान हाशमी और वरुण धवन तक शामिल हैं.

आइए एक नजर डालते हैं अपकमिंग हॉरर फिल्म्स की लिस्ट पर...

1. सिद्धार्थ मल्होत्रा की द वन
सिद्धार्थ और तमन्ना की मूवी 25 सितंबर को रिलीज हो रही है. इसका निर्देशन अरुणाभ कुमार और दीपक कुमार मिश्रा ने किया है. फिल्म में सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी भी नजर आएंगे. ये माइथोलॉजिकल थ्रिलर है.

2. यामी गौतम की नई नवेली
यामी गौतम की इस हॉरर फिल्म में डर और मजाक का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. फिल्म 16 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस तरह यामी कुछ अलग करने की तैयारी में हैं. फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है. 

3. अनीत पड्डा की शक्तिशालिनी
मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म शक्तिशालिनी में अनीत पड्डा नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार कर रहे हैं. फिल्म में नाना पाटेकर भी नजर आएंगे. फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी.

4. तमन्ना भाटिया की रागिनी 3
तमन्ना भाटिया की इस फिल्म की शूटिंग लंदन में हुई है. ये 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. शशांक घोष के निर्देशन में बन रही रागिनी 3 लोकप्रिय हॉरर फ्रेंचाइजी का एक नया और रोमांचक अध्याय लेकर जाएगी.

5. मनोज बाजपेयी की पुलिस स्टेशन में भूत 
मनोज बाजपेयी की इस फिल्म का निर्देशन रामगोपाल वर्मा कर रहे हैं. इसमें जेनेलिया देशमुख और राम्या कृष्णन नजर आएंगी.

6. सोहम शाह की तुम्बाड़ 2
तुम्बाड़ का पार्ट 2 तीन दिसंबर 2027 को रिलीज होगा. फिल्म में सोहम शाह, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया भट्ट हैं. फिल्म का निर्देशन आदेश प्रसाद ने किया है.

7. अजय देवगन की शैतान 2
ये 2024 में आई शैतान का अगला पार्ट है. इस फिल्म में अभी अजय देवगन और आर माधवन की टक्कर देखी जा सकेगी. फिल्म को लेकर काम जारी है, देखना है कि सॉलिड खबर कब आती है.

8. अजय देवगन की गृह प्रवेश
अजय देवगन शैतान के अलावा गृह प्रवेश टाइटल से भी हॉरर फिल्म कर रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन रोहित जुगराज कर रहे हैं. इस फिल्म के प्रोड्यूसर पैनोरमा स्टूडियोज हैं.

9. इमरान हाशमी की रूह
आवारापन 2 की कामयाबी के बाद इमरान हाशमी को हॉरर फिल्म में देखा जा सकेगा. रूह 2027 में रिलीज होगी. इसे म्यूजिकल हॉरर फिल्म बताया जा रहा है. इसके डायरेक्टर मयंक शर्मा है. इसे मयंक शर्मा और विशाल कपूर ने लिखा है जो छोरी और लपाछप्पी जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं.

10. वरुण धवन की हॉरर मूवी
वरुण धवन यश राज फिल्म्स की हॉरर मूवी में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन अभय पन्नू कर रहे हैं. जो रॉकेट बॉयज और द मेहता बॉयज के लिए पहचाने जाते हैं.

हॉरर जॉनर इस समय सबका फेवरिट है. इसमें फ्रैंचाइजी रीबूट और रीजनल कहानियां बाजी मार रही हैं. भारतीय लोककथाओं पर आधारित फिल्में आ रही हैं. हॉरर फैंस के लिए आने वाले दिन अच्छे रहने वाले हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
List Of Upcoming Horror Films, Horror Movies, Bollywood, Entertainment, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com