नेटफ्लिक्स पर साउथ की एक ऐसी फिल्म हाल ही में रिली हुई है जो पूरे दो घंटे की भी नहीं है, लेकिन कहानी, एक्टिंग और डायरेक्शन इस लेवल का है कि इसके आगे बॉलीवुड तो क्या हॉलीवुड तक फेल है. ये है मलायम फिल्म राइफल क्लब जो 16 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. लेकिन इस फिल्म ने रिलीज के बाद से ही नेटफ्लिक्स टॉप 10 मूवी की लिस्ट में जगह बना रखी है और इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लगातार देखा जा रहा है. खास बात यह है कि मलयालम फिल्म राइफल क्लब को बाकी भाषाओं के अलावा हिंदी में भी देखा जा सकता है.
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई राइफल क्लब का बजट लगभग 10 करोड़ बताया गया है जबकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 30 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस तरह एक घंटे 52 मिनट की इस फिल्म ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है. फिल्म का निर्देशन आशिक अबू ने किया है. राइफल क्लब में विजयराघवन, दिलीश पोथन, अनुराग कश्यप, वाणी विश्वनाथ, सुरेश कृष्णा, विनीत कुमार और सुरभि लक्ष्मी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आई राइफल क्लब की कहानी एक कपल की है जो गलती से अंडरवर्ल्ड डॉन अनुराग कश्यप के बेटे का कत्ल कर देते हैं. फिर वो मंगलोर से भाग कर केरल के वायनाड़ में आ जाते हैं और यहां एक राइफल क्लब में जाकर छिपते हैं. इस राइफल को शिकार के शौकीन लोग चलाते हैं और वो बहादुर और निशानेबाजी के शौकीन होते हैं. इस तरह वो डॉन वहां आता है और शुरू होता है एक खौफनाक वाकया. इस तरह इस फिल्म में रोमांच, एक्शन और हर वो मसाला है जो इसे सॉलिड ब्लैक कॉमेडी एक्शन थ्रिलर बनाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं