विज्ञापन
This Article is From May 07, 2023

VIDEO: जब नील नितिन मुकेश का मजाक उड़ाना शाहरुख खान को पड़ गया था भारी, एक्टर ने सरेआम उतार दी थी 'पठान' की इज्जत

शाहरुख खान ने अब तक कई अवार्ड नाइट्स को होस्ट किया है. वैसे तो शाहरुख खान अपने ह्यूमर से सभी को हंसा देते हैं, लेकिन एक बार ऐसा हुआ था, जब शाहरुख का मजाक एक एक्टर को अच्छा नहीं लगा था और उन्होंने सरेआम शाहरुख की बेइज्जती कर दी थी.

VIDEO: जब नील नितिन मुकेश का मजाक उड़ाना शाहरुख खान को पड़ गया था भारी, एक्टर ने सरेआम उतार दी थी 'पठान' की इज्जत
जब नील नितिन मुकेश ने की थी शाहरुख खान की इंसल्ट
नई दिल्ली:

शाहरुख खान अपने अभिनय के अलावा अपने ग्रेट सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए भी जाने जाते हैं. शाहरुख खान एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ एक मजेदार होस्ट भी हैं. शाहरुख खान ने अब तक कई अवार्ड नाइट्स को होस्ट किया है. वैसे तो शाहरुख खान अपने ह्यूमर से सभी को हंसा देते हैं, लेकिन एक बार ऐसा हुआ था, जब शाहरुख का मजाक एक एक्टर को अच्छा नहीं लगा था और उन्होंने सरेआम शाहरुख की बेइज्जती कर दी थी. ये वाकया फिल्मफेयर अवार्ड सेरेमनी का है. सालों पुराना ये वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में आप देख अकते हैं कि अवार्ड नाइट चल रहा है और इसे शाहरुख खान और सैफ अली खान होस्ट कर रहे हैं. शाहरुख फुल ऑन मस्ती मजाक के मूड में हैं. इस दौरान वे ऑडियंस में बैठे एक्टर नील नितिन मुकेश से मजाक में एक सवाल पूछते हैं, जो शायद उन्हें पसंद नहीं आता. शाहरुख कहते हैं, "तुम्हारा नाम नील नितिन मुकेश है. भैया सरनेम कहां है? सारे के सारे फर्स्ट नेम है. हम सबके पास सरनेम है खान-खान, रोशन...आपका सरनेम कहां है?". जिस पर नील जवाब देते हुए कहते हैं, "क्या आपकी इजाजत हो तो मैं कुछ कह सकता हूं शाहरुख सर". जिस पर शाहरुख कहते हैं, 'बिलकुल'. 

फिर नील नितिन मुकेश कहते हैं, "मुझे ऐसा लगता है कि यह मेरे लिए इंसल्ट जैसा है. मुझे लगता है यह सही नहीं है. आप देख सकते हैं कि मेरे पिताजी यहां बैठे हुए हैं. मुझे लगता है कि वहां खड़े होकर फिल्मफेयर पोडियम में इस तरह के सवाल की जरूरत नहीं है. सभी लोगों से माफी मांगता हूं, लेकिन पर्सनली मुझे इंसल्ट महसूस हुआ. मुझे लगता है आप दोनों को शटअप होने की जरूरत है". हालांकि इसके बाद सैफ अली खान फिर पूछते हैं, "लेकिन आपका सरनेम है क्या?". जिस पर नील कहते हैं, "मुझे नहीं लगता कि मुझे सरनेम की जरूरत है. और मैंने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है".

ये भी पढ़ें: मैचिंग पैंट के साथ पेयर किए गए बैंड्यू में शानदार दिखीं दिशा पाटनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neil Nitin Mukesh, Shah Rukh Khan, Neil Nitin Mukesh Shah Rukh Khan Fight, Neil Nitin Mukesh Insults Shah Rukh Khan, Neil Nitin Mukesh Angry On Shah Rukh Khan, Neil Nitin Mukesh Angry On Shah Rukh Video, Neil Nitin Mukesh Insults Shah Rukh Fllmfare Awards, Neil Nitin Mukesh Insults Saif Ali Khan, Neil Nitin Mukesh Angry On Saif, Neil Nitin Mukesh Shah Rukh Fight Filmfare, Neil Nitin Mukesh Saif Fight Filmfare Awards, Neil Nitin Mukesh Angry On Asking Surname, Neil Nitin Mukesh Shah Rukh Khan Throwback Video, Neil Nitin Mukesh Shah Rukh Kha Fight Video, Bollywood Celebs Fight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com