बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत रही हैं. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने इस दौरान अपने एक से एक सुपरहिट सॉन्ग गाए और साथ ही डांस भी किया. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar Video) का किसी अवॉर्ड समारोह का दिखाई पड़ता है. इस थ्रोबैक वीडियो में उनकी अदाएं देखते ही बन रही हैं. नेहा कक्कड़ के वीडियो को उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके परफॉर्मेंस को देख सेल्ब्स उन्हें खूब चीयर कर रहे थे. सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है. नेहा कक्कड़ का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो अपने भाई टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) के साथ 'ख्याल रख्या कर' गाने पर टिकटॉक बनाती नजर आई थीं. वीडियो में दोनों भाई-बहन की जोड़ी कमाल की लग रही थी. वीडियो में नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ दोनों ही भाई-बहन एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटाते नजर आए थे.
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अपने भाई व संगीतकार-गायक टोनी कक्कड़ के साथ मिलकर हाल ही में 'भीगी-भीगी (Bheegi Bheegi)' सॉन्ग लेकर आई थीं. इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया था. उनके इस रोमांटिक गाने को टोनी कक्कड़ और प्रिंस दूबे ने मिलकर लिखा है. नेहा कक्कड़ ने दिलबर, काला चश्मा, गरमी, आंखे मारे, सेकेंड हैंड जवानी, कोका कोला जैसे गाने गाकर सुर्खियां बटोरी हैं. उनके ये गाने खूब सुने जाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं