विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2021

नेहा कक्कड़ के लिए रोहनप्रीत ने गाया गैरी संधू का 'दो गल्लां' सॉन्ग, सिंगर ने यूं जताया प्यार- Viral हुआ Video

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) का एक वीडियो भी खूब चर्चा में है, जिसमें रोहनप्रीत सिंह अपनी पत्नी नेहा कक्कड़ के लिए गैरी संधू का 'दो गल्लां' सॉन्ग गाते हुए नजर आ रहे हैं.

नेहा कक्कड़ के लिए रोहनप्रीत ने गाया गैरी संधू का 'दो गल्लां' सॉन्ग, सिंगर ने यूं जताया प्यार- Viral हुआ Video
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के लिए रोहनप्रीत (Rohanpreet Singh) ने गाया गाना
  • नेहा कक्कड़ के लिए रोहनप्रीत सिंह ने गाया रोमांटिक गाना
  • सिंगर ने जताया रोहनप्रीत के लिए प्यार
  • नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का वीडियो खूब हो रहा वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) लोगों के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. दोनों की फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह अकसर एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर भी प्यार जताते हुए नजर आते हैं. उनका एक वीडियो भी खूब चर्चा में है, जिसमें रोहनप्रीत सिंह अपनी पत्नी नेहा कक्कड़ के लिए गैरी संधू का 'दो गल्लां' सॉन्ग गाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं. 

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के इस वीडियो में रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) उनका हाथ पकड़कर खूबसूरत अंदाज में गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मेरा दृश्य, मेरी सुबह, मेरी रोशनी, वह आवाज, जिसके साथ मैं रहती हूं. वह कोई और नहीं, बल्कि रोहनप्रीत सिंह है." वीडियो में जहां एक तरफ रोहनप्रीत सिंह नेहा कक्कड़ के लिए गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं सिंगर भी उनकी जमकर तारीफें करती हुई नजर आ रही हैं. उन्होंने रोहनप्रीत का गाना सुन उनके लिए अपना प्यार भी जताया. वीडियो में दोनों का अंदाज भी काफी क्यूट लग रहा है.

बता दें कि नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) ने बीते 26 अक्टूबर को ही दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी. उनकी शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं. नेहा कक्कड़ ने जहां अपनी आवाज और गाने के दम पर बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है तो वहीं रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) ने भी अपने सिंगिंग के टैलेंट के जरिए लोगों का दिल जीता है. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह हाल ही में एक गाने 'नेहू दा व्याह' में भी साथ दिखाई दिये थे. इस गाने में नेहा कक्कड़ की शादी से जुड़ी चीजें दिखाई गई थीं. 'नेहू दा व्याह' सॉन्ग में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की जोड़ी को भी फैंस ने खूब पसंद किया था.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Rohanpreet Singh, Neha Kakkar Video, Rohanpreet Singh Sings Do Gallan Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com