बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. इन दिनों बॉलीवुड सिंगर पति रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के साथ दुबई में हनीमून मना रही हैं. हनीमून से जुड़ी फोटो और वीडियो नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह हमेशा अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर करते हैं. हाल ही में बॉलीवुड सिंगर ने हनीमून से जुड़ी कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों पति-पत्नी का अंदाज काफी जबरदस्त लग रहा है. फोटो शेयर कर नेहा कक्कड़ ने रूम की डेकोरेशन भी दिखाई है, जो कि काफी खूबसूरत सजा हुआ है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. अपनी एक पोस्ट में नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के साथ रोमांटिक फोटो शेयर कीं. इसके साथ ही उन्होंने रूम की डेकोरेशन भी दिखाई, जो कि काफी खूबसूरत लग रही थी. इसके अलावा एक पोस्ट में उन्होंने ब्रेकफास्ट करते हुए भी फोटो शेयर कीं, जिसमें दोनों पति-पत्नी साथ में मस्ती करते हुए भी नजर आ रहे थे. ब्रेकफास्ट टेबल पर बैठे हुए दोनों पति-पत्नी का स्टाइल भी काफी क्यूट लग रहा है. खास बात तो यह है कि उनकी इन तस्वीरों पर फैंस के कमेंट्स का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है.
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) की इन तस्वीरों को अब तक 13 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने बीते महीने ही शादी की थी. दोनों ने दिल्ली के गुरुद्वारे में फेरे लिये थे. उनकी शादी के दौरान रोके से लेकर हल्दी, मेहंदी, संगीत, रिसेप्शन और फेरे तक के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे. हाल ही में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का गाना नेहू दा व्याह भी रिलीज हुआ है, जिसने देखते ही देखते यू-ट्यूब पर धमाल मचा दिया था. गाने में दोनों की जोड़ी भी कमाल की लग रही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं