विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2021

Neha Kakkar ने क्लासिकल लुक में 'दिल को करार आया' गाने पर किया डांस, भाई टोनी कक्कड़ बोले- ये गाना और तुम... 

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने क्लासिकल लुक में 'दिल को करार आया' सॉन्ग पर क्यूट से एक्सप्रेशन देते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. 

Neha Kakkar ने क्लासिकल लुक में 'दिल को करार आया' गाने पर किया डांस, भाई टोनी कक्कड़ बोले- ये गाना और तुम... 
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने पोस्ट किया वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) खूब चर्चाओं में रहती हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन उनके फोटो और वीडियो देखने को मिल जाते हैं. सोशल मीडिया पर नेहा के फैन्स उनकी फोटो और वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अभी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह क्लासिकल लुक में नजर आ रही हैं. वीडियो में वह 'दिल को करार आया' गाने पर क्यूट एक्सप्रेशन दे रही है. उनका यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है. 

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, नेहा पारंपरिक रूप में नजर आ रही हैं. वीडियो में उन्होंने ग्रीन कलर का खूबसूरत सूट पहना हुआ है और कानों में झुमके पहने हुए हैं. उनके माथे पर जो बिंदी लगी हुई है उससे वह और भी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं. साथ ही वीडियो में वह अपने द्वारा गाए हुए गाने 'दिल को करार आया' पर क्यूट से एक्सप्रेशन देती हुई दिखाई दे रही हैं. फैन्स उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. उनके भाई टोनी कक्कड़ ने इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा है 'ये गाना और तुम'. 

बता दें, नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने हालही में अपना 33वां जन्मदिन मनाया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गई थी. उनके वर्क फ्रंट बात करें तो नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का गाना ‘खड़ तैनू मैं दस्सा' कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था, जो लोगों को काफी पसंद आया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar Video Viral, Neha Kakkar Instagram Reel, Neha Kakkar Instagram, Tony Kakkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com