विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2022

नए साल की रात Neha Kakkar और रोहनप्रीत के बीच हुआ कुछ ऐसा, स्टेज पर ही रोने लगीं सिंगर

नेहा कक्कड़ ने नए साल के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी है. इस पोस्ट में साफ महसूस किया जा सकता है कि 2022 में कदम रखते हुए वह पति रोहनप्रीत सिंह को कितना मिस कर रही हैं.

नए साल की रात Neha Kakkar और रोहनप्रीत के बीच हुआ कुछ ऐसा, स्टेज पर ही रोने लगीं सिंगर
नेहा कक्कड़ स्टेज पर लगीं रोने, बताई यह वजह
नई दिल्ली:

नेहा कक्कड़ ने नए साल के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी है. इस पोस्ट में साफ महसूस किया जा सकता है कि 2022 में कदम रखते हुए वह पति रोहनप्रीत सिंह को कितना मिस कर रही हैं. नेहा कक्कड़ ने इस पोस्ट में बताया है कि नए साल के मौके पर रोहनप्रीत और वह दोनों एक साथ नहीं थे. इसी वजह से जब वह स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं तो वह रोने लगी थीं. उन्होंने एक लंबी पोस्ट लिखी है. 

नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'मुझे आप की याद सता रही है, यह तस्वीर पिछले साल क्लिक की गई थी और कल रात हम एक साथ नहीं थे क्योंकि रोहू पहलगाम कश्मीर में और मैं गोवा में परफॉर्म कर रही थी. मैं कल रात 12 बजे उससे बात करना चाह रही थी, लेकिन मेरी परफॉर्मेंस के कारण ऐसा नहीं हो सका, इसलिए मैं मंच पर भावुक हो गई और मैंने अब तक इसके बारे में रोहू को भी नहीं बताया, क्योंकि मैं एक बार पहले भी स्टे पर रोने के लिए शर्मिंदा महसूस कर चुकी हूं. इतना भावुक होने के कारण मैं अपनी भावनाओं को नियंत्रित नहीं कर सकी क्योंकि रोहू मेरे साथ नहीं था और मैं उसे कसकर गले लगाना चाहती थी और नए साल की शुभकामनाएं देना चाहती थी. लेकिन मैं वास्तव में इस बात से खुश हूं कि हम दोनों साल के आखिरी दिन काम कर रहे थे और लोगों का मनोरंजन कर रहे थे. 

बेबी मैं आज आपसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती. तुम्हारे मेरे पास पहुंचने के इंतजार में. लव यू माय ड्रीम हसबैंड! सभी को नया साल मुबारक हो और मेरे #NeHearts मैं आप सभी से प्यार करती हूं.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Rohanpreet Singh, Neha Kakkar First Husband, Neha Kakkar Age, Neha Kakkar Wikipedia, Neha Kakkar Instagram, Neha Kakkar Net Worth, Neha Kakkar New Song, Neha Kakkar Indian Idol, Rohanpreet Singh Instagram, New Year 2022, Happy New Year, Happy New Year 2022, HNY 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com