विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2020

नेहा धूपिया ने पति और बेटी के साथ Beach पर घूमते हुए शेयर की फोटो, दिया मिर्जा ने यूं दिया रिएक्शन

नेहा धूपिया (Neha Dhupia) इन दिनों मालदीव में पति अंगद बेदी( Angad Bedia) और बेटी मेहर के साथ छुट्टियां मना रही हैं.

नेहा धूपिया ने पति और बेटी के साथ Beach पर घूमते हुए शेयर की फोटो, दिया मिर्जा ने यूं दिया रिएक्शन
नेहा धूपिया (Neha Dhupia) पति और बेटी के साथ
  • नेहा धूपिया पति और बेटी के साथ मालदीव में मना रही हैं छुट्टियां
  • नेहा धूपिया समुद्र के किनारे बेटी के साथ आई नजर
  • ब्लैक बिकिनी में नजर आईं नेहा धूपिया
नई दिल्ली:

नेहा धूपिया (Neha Dhupia) इन दिनों मालदीव में अपने पति अंगद बेदी( Angad Bedia) और बेटी मेहर के साथ छुट्टियां मना रही हैं. फैमिली के साथ एनजॉय करते हुए इस खास पल की कई फोटो नेहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं. हाल ही में नेहा धूपिया ने पति और बेटी के साथ एक क्यूट फोटो शेयर की जिसमें तीनों समुद्र के किनारे घूमते हुए नजर आ रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए नेहा ने लिखा, 'द सनशाइन...और सनग्लास... ब्रिगेड... मालदीव.' नेहा धूपिया (Neha Dhupia) की इस फोटो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on

इस वायरल फोटो में नेहा ने ऑरेंज कलर की प्रिंट ड्रेस पहने और  सनग्लासेस लगाए हुए नजर आ रही हैं. और बेटी मेहर को अपने गोद में लिये हुए है. मेहर भी क्यूट सा हेडबैंड लगाए हुए है साथ ही सनग्लास में बेहद प्यारी दिख रही हैं. और समुद्र की ओर इशारा करती हुई दिखाई दे रही हैं. मां बेटी के साथ पापा अंगद भी नंगे पैर खड़े हैं. नेहा ने एक और फोटो शेयर किया है जिसमें अंगद उनका हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं.  

rru99c5o

शेयर के कुछ घंटे के अंदर ही इस पोस्ट पर 88 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं. इस फोटो पर दिया मिर्जा ने कमेंट करते हुए किश वाली इमोजी बनाई है.वहीं नेहा के एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा - बेहद खूबसूरत जोड़ी.

वहीं अंगद बेदी ने 'बीच आउटिं'ग कैप्शन के साथ इस फोटो को शेयर किया है. जिसमें वह समुद्र के किनारे खड़े होकर नेहा के सिर को किश करते हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही साथ एक और फोटो शेयर की जिसमें वह नेहा के साथ समुद्र के किनारे घूमते हुए नजर आ रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा - धूप में चलना. हाल ही में नेहा धूपिया ने पति अंगद बेदी के साथ ब्लैक बिकिनी में फोटो शेयर की थी जिसमें वह बेहद बोल्ड एंड ब्युटीफूल नजर आ रहीं थी. नेहा की इस फोटो ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Dhupia, Neha Dhupia Angad Bedi, Mehr Dhupia Bed, Neha Dhupia Maldives Vacation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com