विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2023

नीरज चोपड़ा ने 'बिजली-बिजली' गाने पर किया जमकर डांस, देख फैंस बोले- भाई का हरियाणवी डांस निकलने वाला था

अवॉर्ड्स शो के बाद एक खास पार्टी रखी गई जिसमें बहुत से खिलाड़ियों ने जमकर डांस भी किया, लेकिन जिसके डांस की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह गोल्ड मेडलिस्ट जैवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा हैं.

नीरज चोपड़ा ने 'बिजली-बिजली' गाने पर किया जमकर डांस, देख फैंस बोले- भाई का हरियाणवी डांस निकलने वाला था
नीरज चोपड़ा ने 'बिजली-बिजली' गाने पर किया जमकर डांस
नई दिल्ली:

गुरुवार को मुंबई में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया. इस मौके पर देश के कई खिलाड़ी और फिल्मी सितारों का मेला देखने को मिला. इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवॉर्ड्स रेड कारपेट पर कई बड़ी हस्तियां और सितारे नजर आए. वहीं अवॉर्ड्स शो के बाद एक खास पार्टी रखी गई जिसमें बहुत से खिलाड़ियों ने जमकर डांस भी किया, लेकिन जिसके डांस की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह गोल्ड मेडलिस्ट जैवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा हैं. नीरज चोपड़ा ने इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवॉर्ड्स सेरेमनी में जमकर डांस किया है. 

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रूही दोसानी, यशराज मुखाते, दीपराज जाधव और नीरज चोपड़ा का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में यह सभी हार्डी संधु के पंजाबी गाने 'बिजली बिजली' पर जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नीरज चोपड़ा हाथ ऊपर कर कोट पकड़े हुए शानदार अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि उन्हें पहली बार डांस करते हुए देखा गया है. 

सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा के डांस का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. खिलाड़ी के फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर नीरज चोपड़ा के डांस की तारीफ भी कर रहे हैं. एक फैन ने अपने कमेंट में लिखा, 'बॉलीवुड सितारे से बेहतर डांस.' दूसरे ने लिखा, 'भाई का हरियाणा डांस निकलने वाला था.' इसके अलावा नीरज चोपड़ा के और भी कई फैंस ने उनके वीडियो पर कमेंट कर तारीफ की है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Sports Honors Awards 2023, Indian Sports Honors Awards, Neeraj Chopra Dance, Neeraj Chopra Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com