विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2022

नीलम कोठारी की तरह प्यारी और मासूम हैं बेटी अहाना सोनी, PHOTOS देख फैन्स बोले- इतनी खूबसूरत यकीन नहीं होता!

नीलम कोठारी की अहाना सोनी नाम की एक खूबसूरत सी बेटी भी हैं. आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए अहाना की फोटो लेकर आए हैं.

नीलम कोठारी की तरह प्यारी और मासूम हैं बेटी अहाना सोनी, PHOTOS देख फैन्स बोले- इतनी खूबसूरत यकीन नहीं होता!
मां नीलम की तरह स्टाइलिश हैं अहाना सोनी
नई दिल्ली:

अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस नीलम कोठारी भले ही फिल्मो से दूर हो गई हों, लेकिन उनकी खूबसूरती और मासूमियत के चर्चे आज भी हैं. नीलम कोठारी अपने जमाने की टॉप की एक्ट्रेस रह चुकी हैं. उन्होंने अपने टाइम में सभी बड़े सितारों के साथ काम किया है. खासकर गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद की गई और दोनों के अफेयर के चर्चे भी सुर्खियों में रहे. हालांकि पहले से शादीशुदा गोविंदा नीलम से शादी कर नहीं पाए और बाद में एक्ट्रेस ने समीर सोनी से शादी रचा ली. समीर और नीलम की अहाना सोनी नाम की एक प्यारी सी बेटी भी हैं. आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए अहाना की फोटो लेकर आए हैं.

नीलम कोठारी को सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में लोग फॉलो करते हैं. नीलम की खूबसूरती इतने साल बाद भी पहले की तरह बरकरार है. हाल ही में नीलम ने अपनी बेटी अहाना की कुछ बेहद ही प्यारी फोटोज को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. इन तस्वीरों में अहाना हेलोवीन लुक में नजर आईं. चेहरे पर बनी की तरह मूंछ बनाकर अहाना बहुत क्यूट लग रही थीं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा था, 'Happy Halloween'. नीलम के इस पोस्ट को हजारों की संख्या में लाइक्स आए हैं.

नीलम कोठारी की बेटी काफी बड़ी हो गई हैं और लोग यकीन नहीं कर पा रहे कि नीलम इतनी बड़ी बेटी की मां हैं. फोटो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा है, 'आपकी बेटी बहुत प्यारी है'. तो वहीं एक अन्य ने लिखा, 'इतनी खूबसूरत बेटी यकीन नहीं होता'. बात करें वर्क फ्रंट की तो नीलम कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं. 'हत्या', 'खुदगर्ज', ‘लव 86', 'दो कैदी', 'सिंदूर', 'इल्जाम', 'घराना', 'फर्ज की जंग', 'बिल्लू बादशाह', 'ताकतवर' एक्ट्रेस की कुछ पॉपुलर फिल्में हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neelam Kothari, Neelam Kothari Daughter Photos, Ahana Soni, Ahana Soni Photos, Neelam Kothari Sameer Soni Daughter Pics, Ahana Soni Instagram, Ahana Soni Age, 90s Popular Actress Neelam Kothari, Neelam Kothari News, Neelam Kothari Daughter Ahana Soni, Neelam Kothari Instagram, Ahana Soni Mother Neelam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com