बुधवार को 'एनडीटीवी युवा- यूथ फॉर चेंज' कॉन्क्लेव में हुआ. जिसमें देश की कई हस्तियों ने हिस्सा लिया. बॉलीवुड एक्टर जहान कपूर ने भी अपनी मौजूदी दर्ज करवाई. लीजेंड्री एक्टर शशि कपूर के पोते ने इस दौरान अपने करियर और जिंदगी से जुड़े कई मुद्दों पर खुलकर बात की. साथ ही एनडीटीवी के कई सवालों के जवाब भी दिए.जहान कपूर से पूछा गया कि उनके बहन भाइयों की फिल्मों में उनकी सबसे फेवरेट फिल्म कौन सी है तो उन्होंने भाई रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार को चुना. इतना ही नहीं दादा और नाना की फिल्मों के मामले में भी जहान कपूर उनकी पसंद काफी हटके रही.
जहान कपूर ने पुरानी पसंदीदा फिल्मों में दादा शशि कपूर की फिल्म जुनून को नहीं नाना रमेश सिप्पी की फिल्म शक्ति को चुना. इसके अलावा जहान कपूर ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें फिल्में करना का जुनून ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार है से चढ़ा था. हालांकि उनकी मां उन्हें यह जरूर कहती थीं कि कहो ना प्यार से ज्यादा अच्छा नाना जी की शोले असली फिल्म है. इसके अलावा जहान कपूर ने अपनी इस हिट वेब सीरीज ब्लैक वारंट के सीजन-2 के बारे में बात की. जब एक फैन ने पहले सीजन की तारीफ करते हुए दूसरे सीजन के बारे में पूछा तो जहान ने कहा, एक सीरीज पर काम करने में करीब एक से डेढ़ साल लग जाता है. राइटिंग प्रोसेस होती है और फिल्म मेकिंग से जुड़े दूसरे काम के चलते एक प्रोजेक्ट को दर्शकों तक पहुंचने में थोड़ा टाइम लग ही जाता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
करीना, करिश्मा या रणबीर से कभी कोई सलाह मिलती है कि किस तरह की स्क्रिप्ट करनी चाहिए? इस पर जहान ने कहा, ऐसा तो कोई पहले नहीं बता सकता कि किस तरह की स्क्रिप्ट करनी चाहिए. लेकिन हां अगर में उनसे सलाह लूं तो वे मुझे जरूर सलाह देंगे और बात करेंगे. हालांकि कभी इस बारे में बात नहीं हुई. करिश्मा के लॉन्च के वक्त मैं बहुत छोटा था. रणबीर कपूर जब लॉन्च होने लगे तो मुझे पता चला. मैं अपने लिए एक साधारण लॉन्चिंग चाहता था क्योंकि मैं सिर्फ कहानी और काम पर फोकस चाहता था. मैं नहीं चाहता था कि मेरी फिल्म आए फिर अगर ना चले तो लोग बातें बनाएं कि इतना पैसा लगा दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं