विज्ञापन

NDTV YUVA 2026: जन्नत की जोया के बाद मिर्जापुर द मूवी की मुमताज बीबी के नाम से पहचानी जा रहीं सोनल चौहान, कहा-मिर्जापुर ने मुझे चुना है

NDTV YUVA 2026: मिर्जापुर द मूवी में नजर आने वाली एक्ट्रेस सोनल चौहान मुंबई में आयोजित एनडीटीवी युवा में पहुंचीं. 

NDTV YUVA 2026: जन्नत की जोया के बाद मिर्जापुर द मूवी की मुमताज बीबी के नाम से पहचानी जा रहीं सोनल चौहान, कहा-मिर्जापुर ने मुझे चुना है
NDTV YUVA 2026 में सोनल चौहान पहुंचीं
नई दिल्ली:

NDTV YUVA 2026 में खेल जगत से इरफान पठान और साइना नेहवाल, महाराष्‍ट्र एफडीए कमिश्‍नर तुकाराम मुंढे और कई बॉलीवुड सितारे नजर आए, जिसमें एक्ट्रेस सोनल चौहान पहुंचीं. जन्नत के गाने से लेकर मिर्जापुर द मूवी तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस सोनल चौहान ने अपने करियर के बारे में बात की. इतना ही नहीं उन्होंने मिर्जापुर द मूवी में अपने मुमताज बीबी के किरदार के बारे में भी बात की. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि मिर्जापुर द मूवी में सोनल चौहान भी हैं, जो मुमताज बीबी का किरदार निभाती हुईं नजर आ रही हैं. हालांकि वह प्राइम वीडियो की मिर्जापुर सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. 

सोनल चौहान ने की ये बात

NDTV Yuva 2026 में सोनल चौहान ने कहा, "मुझे अब भी 'जन्नत' की ज़ोया के नाम से जाना जाता है. लेकिन 'मिर्ज़ापुर द मूवी' के रिलीज होने के बाद, मुझे 'मुमताज बीबी' भी कहा जाने लगा है. मैंने मिर्जापुर को नहीं चुना, बल्कि मिर्जापुर ने मुझे चुना है."

मिर्जापुर द मूवी में काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में क्या कहा-

सोनाल चौहान ने कहा, "मिर्जापुर द मूवी के सेट पर मेरा बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया गया. सेट बहुत शानदार था और टीम भी कमाल की है."

ये भी पढ़ें- NDTV YUVA: मिर्जापुर द मूवी एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने कंफर्म किया सीजन 4, कहा- लिखाई चालू है

सोनल चौहान का करियर

एक्ट्रेस सोनल चौहान के करियर की बात करें तो उन्होंने 2008 में हिंदी फिल्म 'जन्नत' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. कुणाल देशमुख द्वारा निर्देशित और मुकेश भट्ट द्वारा निर्मित रोमांटिक क्राइम फिल्म में सोनल ने जोया की भूमिका निभाई थी. फिल्म में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं. उन्होंने 2008 में वी. एन. आदित्य द्वारा निर्देशित और राहुल और सिंधु मेनन अभिनीत 'रेनबो' से तेलुगु में अपनी शुरुआत की. सोनल 'चेलुवे निन्ने नोडालु', 'बुद्धा... होगा तेरा बाप', 'लीजेंड', 'पंडागा चेस्को', 'साइज जीरो', 'डिक्टेटर', 'पलटन', 'रूलर', 'एफ3: फन एंड फ्रस्ट्रेशन' और 'द घोस्ट' जैसी फिल्‍मों का हिस्सा रही हैं.  

ये भी पढ़ें- NDTV YUVA 2026: कैटरीना कैफ के पोस्टपार्टम वेट पर ट्रोल होने पर शोभिता धुलिपाला ने कहा- कोई एक तय नियम नहीं है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonal Chauhan, Mirzapur The Movie, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com