विज्ञापन

NDTV YUVA 2026: कैटरीना कैफ के पोस्टपार्टम वेट पर ट्रोल होने पर शोभिता धुलिपाला ने कहा- कोई एक तय नियम नहीं है

NDTV YUVA 2026 में पहुंची एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की. वहीं कैटरीना कैफ के पोस्टपार्टम डिप्रेशन पर ट्रोल होने पर कही ये बात.

NDTV YUVA 2026: कैटरीना कैफ के पोस्टपार्टम वेट पर ट्रोल होने पर शोभिता धुलिपाला ने कहा- कोई एक तय नियम नहीं है
NDTV YUVA 2026 में पहुंची शोभिता धुलिपाला
नई दिल्ली:

एनडीटीवी युवा समिट 2026 (NDTV YUVA 2026) मुंबई में चल रही है, जिसमें साउथ से लेकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला पहुंचीं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि शोभिता धुलिपाला ने साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य से शादी की है. वहीं एनडीटीवी युवा के मंच पर उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की. वहीं 1000 ऑडिशन और रिजेक्शन के बारे में बताया. इतना ही नहीं NDTV YUVA 206 के बियॉन्ड द रोल औथरिंग योर ओन आइडेंटिटी में शोभिता धुलिपाला ने कैटरीना कैफ के पोस्टपार्टम बॉडी ट्रोलिंग पर रिएक्शन दिया. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि कैटरीना कैफ पिछले दिनों एक गणपति इवेंट में नजर आई थीं. जहां उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा. 

पोस्टमार्टम बॉडी पर शोभिता धुलिपाला ने कही ये बात

शोभिता ने कहा, "महिलाओं से मज़बूत होने, संवेदनशील होने और कई तरह की भूमिकाएं निभाने की उम्मीद की जाती है. और अलग-अलग महिलाएं हालात को अलग-अलग तरह से संभालती हैं, इसलिए इसके लिए कोई एक तय नियम नहीं है. जैसे, जब आप कहते हैं कि सबके सामने आलोचना होना निराशाजनक होता है तो मुझे यकीन है कि कई लोगों के लिए ऐसा हो सकता है. आखिर हम सब इंसान ही तो हैं. बस, हम इसे उस तरह से संभालते हैं जो हमें सही लगता है."

ये भी पढ़ें- पापा के दोस्त से हुआ प्यार, फिर तोड़े समाज के नियम, विक्रम भट्ट का 9 साल पुराना सीरियल, रोमांटिक गाना बना सुकून, अरिजीत सिंह का कनेक्शन 

रिजेक्शन के बारे में कही ये बात 

मैंने 1000 ऑडिशन दिए. डिटर्जेंट, बर्तन. कई आडिशन दिए. मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो बहुत अच्छा लगता है. मैं उस समय को याद करूं तो ऐसा लगता है कि मैं किसी और फेज में हूं. जैसे 2.0. मैं अलग अंदाज नजर आई. 

शोभिता धुलिपाला का वर्कफ्रंट

शोभिता धुलिपाला तेलुगू, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. वहीं जनवरी 2026 में उनकी फिल्म चिकटिलो रिलीज हुई थी, जो प्राइम वीडियो पर है. इससे पहले 2024 में उनकी लव सितारा, मंकी मैन रिलीज हुई थी. वहीं उनकी उनकी अगली फिल्म Vettuvam है, जिस पर काम चल रहा है.  

शोभिता धुलिपाला की पर्सनल लाइफ

शोभिता धुलिपाला ने साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य से 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद में पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार एक निजी समारोह में विवाह किया था. समारोह में परिवार के सदस्य और करीबी मित्र शामिल हुए थे. दोनों ने कई वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद पहले अपनी सगाई की घोषणा की और फिर विवाह बंधन में बंध गए. 

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि नागा चैतन्य की पहली शादी अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी. दोनों ने अक्टूबर 2017 में गोवा में विवाह किया था, लेकिन अक्टूबर 2021 में अलग होने की घोषणा कर दी. इसके बाद चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से विवाह किया, जबकि सामंथा ने दिसंबर 2025 में फिल्म निर्माता राज निदिमोरू से शादी की.  

ये भी पढ़ें- पांच गानों ने बदली उदित नारायण-अलका याग्निक की किस्मत, दूरदर्शन की रामायण के दौर में आई 1988 की सबसे ज्यादा बिकने वाली वाली एल्बम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTV Yuva, Shobhita Dhulipala, Bollywood, Ndtv Yuva 2026, NDTVYuva2026Stories
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com