NDTV Creator's Manch: हिंदी सिनेमा के मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने NDTV के खास प्रोग्राम 'क्रिएटर्स मंच' (NDTV Creator's Manch) में खुलकर दिल की बातें की. उन्होंने इस मौके पर संगीत से लेकर, देश-दुनिया सहित कई मुद्दों पर बात की. दिग्गज गीतकार ने दिलजीत दोसांझ के मुद्दे पर भी अपनी बात कही है. बीते कुछ वक्त से दिलजीत दोसांझ अपनी फिल्म सरदार जी 3 को लेकर विवादों का सामना कर रहे हैं, क्योंकि उनकी फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने काम किया है. जिसके चलते सरदार जी 3 भारत में रिलीज नहीं हो रही है.
इस पूरे मामले पर जावेद अख्तर ने NDTV के 'क्रिएटर्स मंच' पर अपनी राय दी है. उन्होंने कहा है कि अगर फिल्म (सरदार जी 3) भारत-पाकिस्तान विवाद से पहले बन गई है तो फिर उसको रिलीज कर देना चाहिए. जावेद अख्तर ने कहा, 'अब क्या करें बेचारा. फिल्म की शूटिंग पहले हो चुकी थी. उसको पता तो नहीं था कि ऐसा होगा. इसमें पाकिस्तानी आदमी का पैसा तो नहीं डूबेगा, हिंदुस्तानी का पैसा डूबेगा...' इस मुद्दे पर अपनी बात को पूरा करते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि सेंसर बोर्ड को उनके साथ सहानुभूति दिखते हुए फिल्म पास कर देनी चाहिए और यह कहना चाहिए कि आगे से ऐसी गलती दोबारा ना हो.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके साथ ही जावेद अख्तर ने बताया कि कैसे भारत में वेस्टर्न संगीत को ज्यादा पसंद किया जा रहा है. जबकि वेस्ट में आज भी संगीत इतना मशहूर नहीं होता है. भारत में आजकल के संगीत पर बात करते हुए जावेद अख्तर ने कहा, 'लता मंगेशकर ने कहा था कि पहले संगीत होता था कि थोड़ा सिंगर को आराम मिल जाए. आजकल संगीत ऐसा होता है म्यूजिक थोड़ा आराम हो मिल जाए. वेस्ट में संगीत सुनने के लिए बनाया जाता है. वहां आम आदमी गाना नहीं गाता. लेकिन हिंदुस्तान गाना गाने वालों का देश है. हमारे यहां म्यूजिक का इस्तेमाल अलग है. हमारे यहां ऐसा संगीत बन रहा है, जिसकी जरूरत ही नहीं है. इसलिए संगीत खत्म हो रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं