Nayyi Navelli Opening Weekend Box Office Collection: यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' के पहले वीकेंड के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट आ गई है. हॉरर कॉमेडी फिल्म ने तीन दिन में 16.26 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है. फिल्म में आदिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में हैं. जबकि, इसे आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है. नई नवेली का म्यूजिक जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है.
नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे-वाइज
यामी गौतम की फिल्म नई नवेली के वीकेंड कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले दिन 4.60 करोड़ रुपये, दूसरे दिन बढ़त हासिल करते हुए 5.70 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 5.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस तरह से फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर दुनिया भर में कुल 16.26 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म का बजट 30-35 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

नई नवेली की कहानी
नई नवेली फिल्म में रामायण के साथ इसका कनेक्शन दिखाते हुए, देसी फैंटेसी और एक अजीबो गरीब परिवार की कहानी को पेश किया गया है. इस तरह से यह कहानी एक जानी पहचानी इंडियन स्टोरीटेलिंग के साथ लार्जर देन लाइफ थिएट्रिकल एंटरटेनर भी है. अब जब दर्शक अपने परिवारों के साथ अवस्थी परिवार की कहानी को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए आ रहे हैं, तो वह फिल्म के जरिए दशहरे के जश्न के साथ हंसी, भावनाएं और त्योहार की खुशियों के रंग को खूबसूरती से महसूस कर पा रहे हैं.
पहले वीकेंड में अच्छी शुरुआत के साथ ‘नई नवेली' ने आने वाले हफ्ते के लिए भी स्टेज सेट कर दिया है. फिल्म थिएटर्स के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं