विज्ञापन
This Article is From May 26, 2023

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खोल डाली कान फिल्म फेस्टिवल रेड कारपेट की पोल, बता डाली यह अंदर की बात

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने कान फिल्म फेस्टिवल को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि कितनी आसानी से कोई भी अपनी फिल्म इस फिल्म फेस्टिवल में दिखा सकता है.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खोल डाली कान फिल्म फेस्टिवल रेड कारपेट की पोल, बता डाली यह अंदर की बात
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खोल डाली कान फिल्म फेस्टिवल रेड कारपेट की पोल
नई दिल्ली:

76वें कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन फ्रेंच रिवेरा में चल रहा है, जो 27 मई को खत्म होगा. नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक रहे हैं, जिन्होंने नौ बार कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया है. ऐसे में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने कान फिल्म फेस्टिवल को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि कितनी आसानी से कोई भी अपनी फिल्म इस फिल्म फेस्टिवल में दिखा सकता है. भले ही वह आधिकारिक तौर पर चयनित न हो. साथ ही नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का मानना है कि वहां कुछ लोग बेवजह क्यों जाते हैं.

अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने कान फिल्म फेस्टिवल को लेकर कहा है कि रेड कार्पेट पर जाएं, तस्वीरें क्लिक करवाएं, इंटरव्यू दें और अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग में भाग लें, लेकिन फिल्म फेस्टिवल में एक अच्छी समीक्षा का मतलब यह नहीं है कि आपकी फिल्म भारत में दर्शकों को पसंद आएगी, जैसा कि उनकी फिल्म मिस लवली (2012) के साथ हुआ था.

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि आधिकारिक रूप से चयनित हुए बिना भी कान फिल्म फेस्टिवल में आपकी फिल्म की स्क्रीनिंग कैसे आसान है. उन्होंने कहा, 'वहां, यह भी होता है कि आप अपनी फिल्म लेते हैं, चाहे वह आधिकारिक रूप से चुनी गई हो या नहीं, वहां ऑडिटोरियम हैं, उन्हें किराए पर लें, ऑडिटोरियम के मालिक को पैसे दें, अपना रेड कार्पेट बिछाएं, अपने लोगों को ले जाएं, फोटो क्लिक करें वहां, और अपने लोगों को फिल्म दिखाओ. वापस आओ और कहो, 'हमारी फिल्म कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई'. इसके अलावा नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने और भी ढेर सारी बातें की हैं.
 

सलमान खान ने एक युवा प्रशंसक को हवाई अड्डे के बाहर गले लगाया

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cannes Film Festival, 76th Cannes Film Festival, Cannes Film Festival 2023, Nawazuddin Siddiqui, Cannes Film Festival Inside Story, Nawazuddin Siddiqui In Cannes Film Festival
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com