नेविग्न्स ने नवज्योत बांदीवाडेकर के नेतृत्व में अपनी नई मराठी फिल्म 'घरत गणपति (Gharat Ganpati)' का अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया है. यह मल्टी-स्टारर फिल्म मराठी इंडस्ट्री के पावर-पैक स्टार कास्ट के साथ फैंस का फुलऑन एंटरटेनमेंट करने के लिए एकदम तैयार है. फिल्म के नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह गणेश चतुर्थी फेस्टिवल के इर्द-गिर्द बनाई गई है. बता दें कि, 8 नवंबर को फिल्म 'घरत गणपति' का इंट्रोडक्शन वीडियो लॉन्च किया गया, जिसमें फिल्म की कुछ झलकियां देखने को मिली. वीडियो की शुरुआत 'सादर करीत आहेत, एक सर्वांगसुंदर लंबोदर कथा. कथा घराची घरातील प्रत्येकाची' के डायलॉग से हुई और लास्ट में फिल्म के लोगो के साथ समाप्त हुई.
फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो मराठी सिनेमा में अपनी नई शुरुआत के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री निकिता दत्ता नजर आएंगी. साथ ही, भूषण प्रधान, आशीष पाथोड़े, परी तेलंग, समीर खांडेकर, रूपेश बने, राजसी भावे, शरद भूताड़िया, सुषमा देशपांडे, संजय मोने, शुभांगी लातकर, शुभांगी गोखले, अश्विनी भावे और अजिंक्य देव जैसे कई फेमस मराठी एक्टर्स भी देखने को मिलेंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फेमस स्टार्स की कास्टिंग के बारे में बात करते हुए निर्देशक नवज्योत बांदीवाडेकर कहते हैं, “कास्टिंग निर्देशक के लिए कठिन काम है. इन बड़े अभिनेताओं को एक साथ स्क्रीन पर लाना बहुत जरूरी था, क्योंकि इन्हें एक परिवार की तरह दिखाना है. मैं लक्की हूं कि इन सब ने मेरी कहानी सुनते ही हां कह दिया था'.
नवज्योत बांदीवाडेकर, जिनकी पिछली परियोजना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब प्रशंसा मिली. उन्होंने अब 'घरत गणपति (Gharat Ganpati)' को अखिल भारतीय स्तर पर ले जाने की योजना बनाई है. इस पर वे कहते हैं, 'घरत गणपति एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है. इसमें आपको एक ही परिवार के 15 सदस्यों की कहानी देखने को मिलेगी, जहां पूरे सदस्य एक ही छत के नीचे एक साथ रहते हैं. यह एक भारतीय परिवार की कहानी है, जिसे देखने के बाद सभी खुद को फिल्म से जुड़ा महसूस करेंगे. मैंने इसे अखिल भारतीय स्तर पर ले जाने की योजना भी बनाई है'.
बांदीवाडेकर आगे कहते हैं, 'ऐसी फिल्में बनाना आसान नहीं है. अच्छी स्किल्स के अलावा, इसके लिए बहुत ही पैशन और डेडिकेशन की आवश्यकता होती है. सच कहूं तो हमें यहां तक पहुंचने में कई साल लग गए और मुझे खुशी है कि हमने आखिरकार इसकी अनाउंसमेंट भी कर दी है, जिसकी प्रतिक्रियाएं बेहद जबरदस्त है. घरत गणपति (Gharat Ganpati) को नम्रता बांदीवाडेकर और नवज्योत बांदीवाडेकर द्वारा निर्मित और संदीप काले द्वारा सह-निर्मित किया गया है. फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं