विज्ञापन

नेशनल अवॉर्ड विजेता सलीम कुमार का निधन, 56 की उम्र में ली अंतिम सांस

बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले सलीम कुमार बीते दिन अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे, जिसके बाद उनका निधन हो गया है.  

नेशनल अवॉर्ड विजेता सलीम कुमार का निधन, 56 की उम्र में ली अंतिम सांस
मलयालम एक्टर सलीम कुमार का निधन
नई दिल्ली:

नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर सलीम कुमार का 56 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें शनिवार को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था. अस्पताल प्रशासन ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया था कि अभिनेता की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सुबह अस्पताल ले जाया गया. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि सलीम कुमार मलयालम सिनेमा के जाने माने एक्टर हैं. साल 2010 में बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले सलीम कुमार का कुछ वर्ष पहले लिवर ट्रांसप्लांट हुआ था. वहीं उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है और सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं. 

सलीम कुमार ने 29 साल पहले की करियर की शुरूआत 

Latest and Breaking News on NDTV

फिल्मों में आने से पहले नाटक और मिमिक्री से जुड़े रहे कुमार ने 1997 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. वह मलयालम सिनेमा में कॉमेडी और कैरेक्टर रोल के लिए जाने जाते हैं. उन्हें चार बार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है. हाल में हुए केरल विधानसभा चुनाव के दौरान कुमार ने कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) का खुलकर समर्थन किया था. वह कई मौकों पर उसके नेताओं के साथ दिखाई दिए थे और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के नेतृत्व की आलोचना भी की थी. 

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन के दर्शकों ने बनाया एक्टर को परमानेंट, जिसका शक्तिमान में था 4 एपिसोड का रोल, बोला- वह एपिसोड हिट था

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com