विज्ञापन

शक्तिमान का वो कैरेक्टर, जो 2-4 एपिसोड के लिए था बना, दूरदर्शन की तरफ से मिली तारीफें, हो गया परमानेंट

दूरदर्शन पर 90 के दशक में पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले शक्तिमान में डॉक्टर जैकॉल के किरदार को काफी पसंद किया गया था. 

शक्तिमान का वो कैरेक्टर, जो 2-4 एपिसोड के लिए था बना, दूरदर्शन की तरफ से मिली तारीफें, हो गया परमानेंट
दूरदर्शन पर पॉपुलर था शक्तिमान
नई दिल्ली:

दूरदर्शन पर 90 के दशक में कई पॉपुलर शोज ने दस्तक दी. इन्हीं में से एक था शक्तिमान, जिसमें एक्टर मुकेश खन्ना ने गंगाधर और शक्तिमान का किरदार निभाया. लेकिन इस शो में एक और किरदार था, जो चर्चा में आया . वह था डॉक्टर जैकॉल का था. इस किरदार में ललित परिमू नजर आए थे और इतने पॉपुलर हुए कि आज भी उन्हें फैंस डॉक्टर जैकॉल के रोल में जानते हैं. लेकिन अब वह एक्टिंग इंस्टिट्यूट चलाते हैं और लाइमलाइट में कम ही आना पसंद करते हैं. इसी बीच हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने शक्तिमान के दिनों की बात की और बताया कि उन्हें कैसे डॉक्टर जैकॉल का रोल मिला. 

मुकेश खन्ना के साथ दूसरे सीरियल में भी काम करते थे ललित

ललित परिमू ने कहा, उन दिनों मेरा मैनेजर था. सेक्रेटरी था और जैसा कि होता है हर प्रोफेशन में सेक्रेटरी आपका हर ऑफिस में घूमता रहता है. तो वो भी इस ऑफिस में इनके जो डायरेक्टर हैं शक्तिमान के दिनकर जानी साहब उनसे मिला था तो उनका काम ही था मेरे बारे में बताना. तब वीडियोज का कल्चर नहीं था फोटोग्राफ का ही कल्चर था तो फोटोज दिखाई और उन्हें वो फोटोज अच्छी लगी और दूसरी एक और घटना घटी थी कि मुकेश खन्ना, जो हैं उनके साथ मैं एक और शो कर रहा था विराट नाम था. तो हम दोनों साथ साथ एक्टर कर रहे थे उसमें. हमारे बहुत सारे सीन थे उसमें. मैं उनके दोस्त का किरदार निभा रहा था. तो उस टाइम थोड़ी जान पहचान और दोस्ती और मेरे काम से वह प्रभावित भी थे और अच्छा भी लगा. तब उन्होंने शेयर किया कि मैं एक शो करने वाला हूं. मैं याद करूंगा तुम्हें. 

Latest and Breaking News on NDTV

2-4 एपिसोड का था किरदार

आगे उन्होंने कहा- दिनकर जानी साहब ने मेरी फोटोग्राफ पर ही मूछे और दाढ़ी बनाई और मुझे दिखाया कि मैं ऐसा तुम्हारा चेहरा चाहता हूं. एक लुक टेस्ट करते हैं तुम्हारा. मैंने कहा ठीक है. तब से किरदार केवल 2-4 एपिसोड के लिए था. ये इतना लंबा कैरेक्टर नहीं बनाया गया था. यह भी दिलचस्प बात है. लेकिन जब इसके पहले ही दो एपिसोड टेलीकास्ट हुए तो एक हवा फैल गई थी. वाह यह कौन आया डॉक्टर जैकॉल. वह एपिसोड हिट था. उनको टीआरपी भी अच्छी मिली. दूरदर्शन के ऑफिस से इनको काफी तारीफें मिली और टीवी वर्ल्ड ने भी तारीफ की थी. तब राइटिंग टीम और डायरेक्शन टीम ने प्लान बनाया कि इस कैरेक्टर को हम परमानेंट कैरेक्टर बना देते हैं. 

सुरेंद्र पाल और मुकेश खन्ना के अनबन पर कही ये बात 

ललित परिमू ने सुरेंद्र पाल और मुकेश खन्ना के अनबन पर कहा कि वह इस बारे में नहीं जानते. जब उन्होंने पूछा कि सुरेंद्र पाल के एपिसोड क्यों कम हो रहे हैं तो उनसे कहा गया कि डेट की समस्या है. 

ये भी पढ़ें- नेहा कक्कड़ ने मनाया 38वां जन्मदिन, 7 साल छोटे पति रोहनप्रीत संग शेयर की रोमांटिक फोटो, देखें इनसाइड बर्थडे तस्वीरें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com