विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2020

Natasa Stankovic ने शेयर की बेटे के साथ Photos, अली गोनी ने यूं दिया रिएक्शन

Natasa Stankovic ने अपने बेटे के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें वह अपने बेटे को खिलाती नजर आ रही हैं.

Natasa Stankovic ने शेयर की बेटे के साथ Photos, अली गोनी ने यूं दिया रिएक्शन
नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) ने शेयर की बेटे के साथ तस्वीरें
  • नताशा स्टेनकोविक ने बेटे के साथ शेयर की फोटो
  • क्यूट अंदाज में नजर आईं नताशा स्टेनकोविक
  • अली गोनी ने भी किया नताशा की तस्वीरों पर कमेंट
नई दिल्ली:

मशहूर एक्ट्रेस और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अकसर अपनी फोटो और वीडियो को शेयर करती हैं. नताशा स्टेनकोविक ने कुछ ही दिनों पहले एक बेटे को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी खुद उनके पति हार्दिक पांड्या ने दी थी. हाल ही में नताशा स्टेनकोविक ने अपने बेटे के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें वह अपने बेटे को खिलाती नजर आ रही हैं. खास बात तो यह है कि नताशा स्टेनकोविक की इन तस्वीरों को टीवी एक्टर अली गोनी (Aly Goni) ने भी कमेंट किया है.

नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) फोटो में बेटे को गोद में लिए दिखाई दे रही हैं. फोटो में दोनों मां-बेटे का प्यार देखने लायक है. मल्टी कलर टॉप और ब्लू डेनिम जींस में नताशा स्टेनकोविक का लुक भी देखने लायक है. फोटो को शेयर करते हुए नताशा ने लिखा, "जब मैं तुम्हें पकड़ती हूं, जिंदगी समझ में आती है." नताशा की इस फोटो पर अली गोनी ने हार्ट शेप इमोजी के जरिए रिएक्शन भी दिया. इसके साथ ही फोटो पर हार्दिक पांड्या ने भी हार्ट शेप इमोजी शेयर करते हुए कमेंट किया. बता दें कि इससे पहले भी नताशा कई बार अपने नन्हे बेटे के साथ फोटो पोस्ट कर चुकी हैं. 

cd4efkfo

बता दें कि नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने नए साल के मौके पर सगाई की थी और मई महीने में दोनों शादी के बंधन में भी बंधे थे. इस बात की जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए दी थी. वहीं, एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म सत्याग्रह से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उन्होंने बिग बॉस 8 (Bigg Boss 8) और नच बलिए से अधिक सुर्खियां बटोरी थीं. इसके अलावा नताशा स्टेनकोविक ने डीजे वाले बाबू गाने में भी बादशाह के साथ अपने डांस से खूब धमाल मचाया था. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Natasa Stankovic, Natasa Stankovic Photos, Natasa Stankovic Shares Photos With Son
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com