विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2021

बीच किनारे बेटे के साथ मस्ती करती दिखीं नताशा स्टेनकोविक, तो जैस्मिन भसीन ने किया ये कमेंट...देखें Video

नताशा ने बेटे अगस्त्य के साथ मस्ती करते हुए इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नन्हे अगत्स्य सिर पर ब्लू कैप लगाए और निकर पहने अपने छोटे-छोटे पैरों के साथ डगमगाते हुए समंदर की तरफ जा रहे हैं.

बीच किनारे बेटे के साथ मस्ती करती दिखीं नताशा स्टेनकोविक, तो जैस्मिन भसीन ने किया ये कमेंट...देखें Video
नताशा स्टेनकोविक ने शेयर किया बेटे का क्यूट वीडियो
नई दिल्ली:

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक को अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है. नताशा ग्लैमर के मामले में बड़ी-बड़ी बॉलीवुड हीरोइनों को भी टक्कर देती हैं और शायद यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उन्हें एक बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं. नताशा ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी है. दरअसल, उन्होंने अपने बेटे अगस्त्य के साथ एक क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसे कि फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब पसंद कर रहे हैं.

नताशा ने बेटे अगस्त्य के साथ मस्ती करते हुए इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नन्हे अगत्स्य सिर पर ब्लू कलर की कैप लगाए और निकर पहने अपने छोटे-छोटे पैरों के साथ डगमगाते हुए समंदर की तरफ जा रहे हैं. इसके बाद पानी में वे अपना टॉय फेंक कर खूब एंजॉय करते हुए भी दिख रहे हैं. इस दौरान नताशा उन्हें संभालती हुई नजर आईं. वीडियो के अंत में नताशा भी दिखाई देती हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए नताशा ने ब्लू कलर का हार्ट बनाया है. पोस्ट को अब तक 1 लाख 95 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है.

इस क्यूट वीडियो पर टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने ‘क्यूटी' कमेंट किया है, तो वहीं हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा ने रेड हार्ट वाले दो इमोजी बनाए हैं. वहीं फैन्स भी वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘छोटा पांड्या' तो एक अन्य यूजर ने अगस्त्य को ‘वॉटर बेबी' बुलाया है. गौरतलब है कि पिछले साल ही हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की शादी हुई थी, जो कि खूब चर्चा में रही थी.

ये भी देखें: अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Natasa Stankovic, Natasa Stankovic Video, Natasa Stankovic Latest Video, Natasa Stankovic With Son Agastya, Hardik Pandya, Hardik Pandya Son Video, Natasa Stankovic Instagram, Natasa Stankovic Latest Post, Agastya Pandya  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com