विज्ञापन

नाना पाटेकर को नहीं पसंद था फिल्म इंडस्ट्री में मैनेजर और एजेंसियों का चलन, कहा था- मुझे बड़ा बुरा लगता है

नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है, जिसके बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया के जरिए याद करते हुए नजर आ रहे हैं. 

नाना पाटेकर को नहीं पसंद था फिल्म इंडस्ट्री में मैनेजर और एजेंसियों का चलन, कहा था- मुझे बड़ा बुरा लगता है
नाना पाटेकर को नहीं पसंद था फिल्म इंडस्ट्री में एजेंसियों का चलन
नई दिल्ली:

अलविदा नाना पाटेकर... 75 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर को उनकी साफगोई और बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता रहा है. हालांकि उनकी फिल्मों का कद्रदान फैंस हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाना पाटेकर को फिल्म इंडस्ट्री में मैनेजर और एजेंसियों का चलन पसंद नहीं था, जिसका जिक्र उन्होंने प्रकाश झा द्वारा निर्देशित सीरीज संकल्प के ट्रेलर रिलीज के दौरान किया. ट्रेलर रिलीज के दौरान नाना पाटेकर ने प्रकाश झा के साथ अपनी पुरानी समझ और साथ काम करने के अनुभव पर बात करते हुए कहा,   मैं समझता हूं, मैं एक कलाकार होने के नाते मेरी यह जिम्मेदारी बनती है कि प्रकाश अगर मुझे फोन करता है तो मैं फोन उठाऊं. 

नाना पाटेकर ने कही थी ये बात

आगे उन्होंने कहा था, मेरे मैनेजर से बात करो, मेरी एजेंसी से बात करो. यह मुझे बड़ा बुरा लगता है. एक इतना बड़ा निर्देशक तुम्हें अपने प्रोजेक्ट में काम देना चाहता है और मैं कहूं कि मेरी एजेंसी से बात करो. मेरी उतनी औकात नहीं है. हम कलाकारों को समझना चाहिए कि बदौलत इनके हम हैं. उनके वजह से हैं तो हमको पता चलना चाहिए. लेकिन हम इतने बड़े बन गए हैं न, कलाकार होने के नाते हमें लगता है कि हमारे अलावा इनका चलेगा नहीं. बगैर किसी को लेकर, कोई सितारा लेकर यह बंदा फिल्म बना सकता है और उसे सफल बना सकता है. तो मुझे लगता है कि हम इनके बदौलत हैं. वो हमारे बदौलत नहीं.”

 यह भी पढ़ें | Nana Patekar Death News LIVE Updates: नाना पाटेकर के निधन से हर कोई हैरान, शोक में डूबा बॉलीवुड 

संकल्प के बारे में 

बताया जा रहा है कि इस संकल्प की प्रेरणा महाभारत की उस मशहूर कथा से ली गई है, जिसमें द्रोणाचार्य और एकलव्य का प्रसंग आता है. इस कहानी में एकलव्य अपने गुरु द्रोणाचार्य को गुरु-दक्षिणा के रूप में अपना अंगूठा दे देता है. इसी विचार और प्रतीक के आसपास इस श्रृंखला की कहानी बुनी गई है. इसमें नाना पाटेकर के अलावा कुबरा सेठ, ज़ीशान और क्रांति प्रकाश झा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. खास बात यह है कि इस सीरीज का निर्माण प्रकाश झा की बेटी दिशा ने किया है. यह अमेजन एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं.  

 यह भी पढ़ें | नाना पाटेकर को परेशान करने वाला वो एक शख्स, कहा था- भगवान बचाए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nana Patekar, Nana Patekar Death, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com