विज्ञापन

नाना पाटेकर को परेशान करने वाला वो एक शख्स, कहा था- भगवान बचाए

नाना पाटेकर ने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. कहा जा रहा है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था. 

नाना पाटेकर का 75 की उम्र में निधन
नई दिल्ली:

नाना पाटेकर का 75 की उम्र में निधन हो गया है. 8 अक्टूबर की सुबह 5:20 बजे उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. कहा जा रहा है कि लगातार 45 मिनट तक CPR देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. डॉ. शेखर सालकर, प्रमुख, ऑन्कोलॉजी विभाग, मणिपाल अस्पताल ने कहा कि एक मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा. इस खबर से फैंस के बीच काफी दुख का माहौल है. वहीं सोशल मीडिया के जरिए एक्टर को श्रद्धांजलि सेलेब्स देते हुए नजर आ रहे हैं. 

किसी फिल्म को हां नहीं करते थे नाना पाटेकर

 नाना पाटेकर थिएटर की दुनिया के बड़े स्टार्स में से एक थे, जो अपने करियर में 1200 से ज्यादा स्टेज शो कर चुके हैं. वहीं 1 जनवरी को उन्होंने अपना 75वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था.  मुरुद जंजीरा (महाराष्ट्र) में जन्मे नाना पाटेकर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने व्यवहार के लिए भी जाने गए. वे हमेशा हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं और उन्हें फिल्मों के दौरान सेट पर भी उनके चिड़चिड़े और गुस्सैल स्वभाव के लिए जाना जाता रहा है. वे तब तक किसी फिल्म के लिए 'हां' नहीं करते हैं, जब तक वे राइटर के साथ बैठकर बात न कर लें और स्क्रिप्टिंग में अपने मनानुसार बदलाव न कर लें. 

यह भी पढ़ें | Nana Patekar Death News LIVE Updates: नाना पाटेकर का निधन, हिमानी शिवपुरी ने दी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर को सिर्फ एक शख्स करता था परेशान 

इन सब आदतों की वजह से नाना पाटेकर ने हमेशा आलोचनाओं का सामना किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिनके व्यवहार और स्वभाव की हमेशा आलोचना हुई. लेकिन उन्हें सिर्फ एक शख्स ही परेशान करता था और वे हैं अभिनेता अनिल कपूर? अनिल कपूर और नाना पाटेकर ने साथ में 4 फिल्में की हैं, जिनमें 'परिंदा', 'हाउसफुल-5', 'वेलकम', और 'वेलकम बैक' शामिल हैं. इन चारों फिल्मों में नाना और अनिल को साथ देखा गया, लेकिन सेट पर अनिल कपूर की हरकतों से नाना पाटेकर परेशान हो जाते थे. अनिल कपूर को माइक से प्यार है और जहां भी सेट पर उन्हें माइक मिल जाता था, तो वे माइक लेकर 'हां', 'ना', 'ये क्या हो रहा है', और 'बिल्कुल सही' जैसे शब्द बोलते थे. एक तरफ फिल्म का सीन शूट हो रहा होता और दूसरी तरफ कानों में अनिल कपूर की 'हां-हां' और 'सही है, की आवाज आ रही होती. 

नाना पाटेकर ने कहा था

अभिनेता नाना पाटेकर ने खुद इंटरव्यू में बताया था कि अनिल कपूर और माइक दोनों से भगवान बचाए, क्योंकि माइक हाथ में आते ही वे हमारे कानों में दर्द देने वाले काम करते थे. उन्होंने कहा था कि हर सीन में माइक लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते थे और हमारे कानों में तेज आवाज आती थी. मैं तो हमेशा सेट पर कहता था कि इसको माइक मत दो यार. 

स्मिता पाटिल को जाता है नाना पाटेकर को फिल्मों में लाने का श्रेय

थिएटर से निकलकर फिल्म 'गमन' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले नाना पाटेकर को फिल्मों में लाने का श्रेय स्मिता पाटिल को जाता है, जिन्होंने थिएटर में उनके हुनर को पहचाना था और फिल्मों में भी काम दिलाया था. नाना पाटेकर हमेशा अपने फिल्मी करियर का श्रेय स्मिता पाटिल को देते हैं. 'गमन' के बाद उन्हें 'क्रांतिवीर', 'तिरंगा', 'परिंदा', और 'अग्निसाक्षी' जैसी सुपरहिट फिल्मों में देखा गया, और आखिरी बार उन्हें साल 2024 में फिल्म 'वनवास' में देखा गया था. 

 यह भी पढ़ें | नाना पाटेकर का 75 की उम्र में निधन, गोवा के घर में अचानक बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में निधन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nana Patekar, Nana Patekar Death, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com