विज्ञापन

अलविदा नाना पाटेकर: शोक में डूबा सिनेमा जगत, अक्षय कुमार से लेकर प्रकाश राज ने दी श्रद्धांजलि, लिखा- नाना जी सचमुच बेमिसाल थे

दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देते हुए अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अन्य एक्टर्स ने श्रद्धांजलि दी है. 

अलविदा नाना पाटेकर: शोक में डूबा सिनेमा जगत, अक्षय कुमार से लेकर प्रकाश राज ने दी श्रद्धांजलि, लिखा- नाना जी सचमुच बेमिसाल थे
अक्षय कुमार से लेकर प्रकाश राज ने नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी
नई दिल्ली:

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. 75 वर्षीय अभिनेता के निधन पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.  इसके अलावा नाना पाटेकर के अन्य को स्टार रितेश देशमुख से लेकर अक्षय कुमार ने श्रद्धांजलि देते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. 

अक्षय कुमार ने लिखी ये बात

अक्षय कुमार ने नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताते हुए लिखा है, 'नाना जी के गुजरने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. वह उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक थे जिन्हें लोगों का ध्यान खींचने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती थी. उनकी आवाज, उनकी गंभीरता, हर परफॉर्मेंस में उनकी ईमानदारी...उनका अंदाज बिल्कुल अलग और अपना था. मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि हमें 'वेलकम' और हाल ही में 'हाउसफुल 5' में साथ काम करने का मौका मिला. उन सेट्स की इतनी सारी यादें हैं जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा. नाना जी सचमुच बेमिसाल थे. यकीन नहीं होता कि आप अब हमारे बीच नहीं रहे. उन सभी यादों के लिए शुक्रिया. आपकी कमी बहुत खलेगी, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.'

 यह भी पढ़ें | Nana Patekar Death News LIVE Updates: नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

मनीषा कोइराला ने क्या कहा

बहुत ही दुखद. महान अभिनेता और उतने ही अच्छे इंसान नाना पाटेकर जी का अचानक स्वर्गलोक की यात्रा फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणो में स्थान दें. ऊं शांति

रितेश देशमुख ने कही ये बात

रितेश देशमुख ने नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताते हुए लिखा है, 'आज मेरे पास शब्द नहीं हैं; ऐसा लग रहा है जैसे मेरे दिल पर बिजली गिर गई हो. नाना चले गए...इस एक बात ने मुझे सुन्न और खामोश कर दिया है. आप एक्टिंग की दुनिया में एक विशाल आसमान की तरह थे, जिसकी कोई सीमा नहीं थी. अपने अनोखे अंदाज से आपने दर्शकों के दिलों में एक ऐसी जगह बनाई जो कभी नहीं हिल सकती. कभी स्क्रीन पर चमकते हीरो, तो कभी ऐसे विलेन जिसने रोंगटे खड़े कर दिए, या फिर गंभीर चेहरे के पीछे छिपा शरारती मजाक...

आपकी एक्टिंग में हर रंग जीवंत हो उठता था. स्क्रीन पर आप हीरो थे, लेकिन असल जिंदगी में उससे भी कहीं महान. आपकी संस्था के जरिए इंसानियत की कभी न खत्म होने वाली धारा बहती रही. ब्लफ़मास्टर और हाउसफुल 5 में आपके साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी. लेकिन आपके साथ किसी मराठी फिल्म में काम करना, यह अधूरी इच्छा मुझे जिंदगी भर सताती रहेगी.

आपकी बातें, आपकी बातचीत, पीठ पर शाबाशी की वो थपकी, साथ में खुलकर हंसना, यही मेरी असली कमाई है. परिवार, चाहने वालों और लाखों फ़ैन्स के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. सचमुच, आज एक युग का अंत हो गया है. दिल से श्रद्धांजलि.'

नाना पाटेकर के निधन पर नील नितिन मुकेश ने जताया शोक

नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताते हुए नाना पाटेकर ने एक्स पर लिखा, 'नाना पाटेकर जी के निधन से गहरा दुख हुआ है. वे एक बेहतरीन अभिनेता थे जिन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई. उनके दमदार अभिनय को हमेशा याद किया जाएगा, साथ ही उस बात को भी याद किया जाएगा कि कैसे उन्होंने अनगिनत उभरते हुए कलाकारों को प्रेरित किया और उन्हें अपनी पहचान बनाने का हौसला दिया. भारतीय सिनेमा के एक सच्चे दिग्गज. सर, आपकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी. ओम शांति.'

प्रकाश राज ने लिखी ये बात

एक्टर प्रकाश राज ने एक्स पर लिखा,  मेरे प्यारे नाना जी, आपकी बहुत याद आती है. आपके साथ बिताए पल, हमारी बातचीत, बहस, आपके हाथ का बना खाना और आपसे मिली सीख. इन सभी यादों को मैं हमेशा संजोकर रखूंगा. मेरी जिंदगी के सफ़र में आने के लिए आपका शुक्रिया. आपकी आत्मा को शांति मिले. 

यह भी पढ़ें | नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, रितेश देशमुख की अधूरी रह गई ये इच्छा, बोले- मुझे जिंदगीभर सताती रहेगी

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nana Patekar, Akshay Kumar, Nana Patekar Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com