विज्ञापन

Nakhrewaalii Trailer: ‘नखरेवाली’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज, प्यार में जब ‘मजनू’ को बनना पड़ा ‘लैला’, दिखी अनोखी कहानी

फिल्म ‘नखरेवाली’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें कॉमेडी और रोमांस का तड़का लगाकर बनने वाली अनोखी ‘वॉमांटिक’ अंदाज़ लेकर आ रहा है .

Nakhrewaalii Trailer: ‘नखरेवाली’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज, प्यार में जब ‘मजनू’ को बनना पड़ा ‘लैला’, दिखी अनोखी कहानी
Nakhrewaalii Trailer: ‘नखरेवाली’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज
NDTV

फिल्म ‘नखरेवाली' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें कॉमेडी और रोमांस का तड़का लगाकर बनने वाली अनोखी ‘वॉमांटिक' अंदाज़ लेकर आ रहा है . मजेदार, जटिल , चुटकुले, भावनात्मक तथा आज के रिश्तों की दिलचस्पियों से भरपूर यह फिल्म प्यार और उम्मीदों को एक नए नजरिए से पेश करती है.

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कुछ पुरुष प्यार को किस नजर से देखते हैं, महिलाओं के  प्रति उनकी क्या सोच है जैसे कि जिन महिला को वे डेट करते हैं उनके साथ का रवैया और जिस महिला से शादी करना चाहते उनके साथ का रवैया कैसे अलग होता है यह दर्शाता है. रिश्ते और प्यार को लेकर अलग-अलग सोच के साथ शुरू होने वाली यह कहानी धीरे-धीरे रोमांस का रूप लेती है. यह दिखाती है कि अपने प्यार को पाने के लिए इंसान किस हद तक जा सकता है. हंसी-मजाक के बीच फिल्म समाज में मौजूद लैंगिक भेदभाव और दोहरे मापदंडों पर भी सवाल उठाती है.

इस हफ्ते की शुरुआत में फिल्म का दिलचस्प पोस्टर जारी किया गया था, जिसे इसकी मज़ेदार टैगलाइन “कभी-कभी प्यार में मजनू को भी लैला बनना पड़ता है” के लिए खूब सराहना मिली. अब ट्रेलर फिल्म की अनोखी कहानी और रिश्तों को देखने के इसके चुलबुले अंदाज को लेकर दर्शकों की उत्सुकता जरूर बढ़ायेगी.

नए कलाकार अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन राहुल शांकल्या ने किया है. आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में, जियो स्टूडियोज़ और कलर येलो के बैनर तले बनी यह फिल्म रोमांस, हास्य और ढेर सारे नखरों से भरपूर मनोरंजक सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है.‘नखरेवाली' 30 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pragati Srivastava, Ansh Duggal, Ansh Duggal Movie, Aanand L Rai, Aanand L Rai Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com