विज्ञापन

5 दिन तक घर में पड़ा रहा मशहूर संगीतकार रवि डे का शव, बेटे ने मोड़ा मुंह , कहा- हमारा कोई रिश्ता नहीं'

दिल्ली के गोविंदपुरी में संगीतकार रवि डे का शव 5 दिन बाद बंद कमरे से बरामद हुआ. बदबू आने पर पुलिस ने ताला तोड़ा कर शव को बाहर निकाला.

5 दिन तक घर में पड़ा रहा मशहूर संगीतकार रवि डे का शव, बेटे ने मोड़ा मुंह , कहा- हमारा कोई रिश्ता नहीं'
Ravi dey house
instagram

Musician Ravi dey passes away: राजधानी दिल्ली के कालकाजी थाना क्षेत्र (गोविंदपुरी एक्सटेंशन) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. कभी धुन सजाने वाले 75 वर्षीय मशहूर संगीतकार रवि डे का शव उनके किराए के कमरे में करीब पांच दिनों तक सड़ता रहा और किसी को खबर तक नहीं हुई. जबकि मात्र पांच किलोमीटर दूर लाजपत नगर से बच्चों को उनका हाल लेने की भी फुर्सत नहीं मिली.

बदबू ने पर खुला दर्दनाक राज

जानकारी के मुताबिक, रवि डे गोविंदपुरी एक्सटेंशन के एक किराए के मकान में अकेले रहते थे. 14 अगस्त की रात को जब मकान से असहनीय बदबू आने लगी, तो पड़ोसियों के रोंगटे खड़े हो गए. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब लोहे का ताला तोड़कर अंदर कदम रखा, तो अंदर का नजारा किसी खौफनाक फिल्म जैसा था. घर के मेन गेट पर संगीतकार रवि डे का शव काफी हद तक डीकंपोज़ (सड़) होकर जमीन पर पड़ा हुआ था.

पुलिस ने तुरंत क्राइम सीन को सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए AIIMS भिजवाया, जहां 16 अगस्त को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई. जिसके बाद बेटों को सूचना दी तो बेटों ने रात के समय आने से ही मना कर दिया.  अगले दिन भी बच्चे नहीं आये.

सगे बेटों का ने मोड़ा मुंह

इस घटना का सबसे दर्दनाक मोड़ तब आया जब पुलिस ने मृतक के बेटों से संपर्क किया. सूत्रों के अनुसार, शुरुआत में बेटों ने पुलिस से साफ कह दिया कि उनका अपने पिता से कोई ताल्लुक नहीं है और वे शव लेने तक नहीं पहुंचे.हालांकि, पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने और काउंसलिंग के बाद परिवार आगे आया, जिसके बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

आपके लिए और भी

सपने पूरे करने के लिए छोड़ा मां-बाप का साथ, आज इंडस्ट्री में 32 साल पूरे कर चुके मनोज बाजपयी को इस बात का मलाल

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Crime, Govindpuri Extension, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com