विज्ञापन

मुन्ना भाई MBBS का ये शॉर्ट सर्केट याद है? अब हो चुका है इतना बड़ा और अरशद वारसी के साथ करने जा रहा डेब्यू

अरशद वारसी ने एक BTS वीडियो शेयर कर सभी को मुन्ना भाई वाले शॉर्ट सर्किट की याद दिलाई और बताया कि वे जल्द उनके साथ डेब्यू करने जा रहे हैं.

मुन्ना भाई MBBS का ये शॉर्ट सर्केट याद है? अब हो चुका है इतना बड़ा और अरशद वारसी के साथ करने जा रहा डेब्यू
मुन्ना भाई MBBS में साथ काम कर चुके हैं वीर और अरशद वारसी
Social Media
नई दिल्ली:

फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी के बेटे वीर 'प्रीतम एंड पेड्रो' के साथ अपना OTT डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस सीरीज में अरशद वारसी भी नजर आने वाले हैं. अब वीर का डेब्यू है लेकिन फिर भी ये पहली बार नहीं है जब अरशद और वीर पहली बार साथ काम करने वाले हैं. ये पहले भी साथ में काम कर चुके हैं. आप सोच रहे होंगे कि जब डेब्यू अब हो रहा है तो वीर ने अरशद के साथ पहले काम कब किया? चलिए इस जवाब के लिए आपको कुछ साल पीछे ले चलते हैं. 

मुन्ना भाई MBBS याद है? इस फिल्म के आखिरी सीन में अरशद वारसी की गोद में एक बच्चा दिखाया गया था. इस बच्चे को शॉर्ट सर्केट बताया गया था. यही बच्चा वीर था. जी बिल्कुल वीर ने 'मुन्ना भाई MBBS' में अरशद के बेटे का किरदार निभाया था. मंगलवार (26 मई) को अरशद ने 'मुन्ना भाई MBBS' के सेट से एक BTS वीडियो शेयर किया. इसके साथ उन्होंने सीरीज से वीर के साथ अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की. उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "शॉर्ट सर्किट अब काफी लंबा हो गया है @virhirani."

अरशद की इस पोस्ट पर जवाब देते हुए वीर ने एक दिल छू लेने वाला कमेंट किया. उन्होंने लिखा, "24 साल बाद...जिंदगी का एक फुल सर्कल लव यू, अरशद सर." एक प्रेस नोट में अरशद वारसी ने वीर के साथ अपनी पुरानी यादों को ताजा किया.

यह भी पढ़ें: मैंने प्यार किया के लिए पहली पसंद नहीं थे सलमान खान, बॉलीवुड के इस विलेन को ऑफर हो चुका था रोल लेकिन ऐन मौके पर बिगड़ गया खेल

उन्होंने बताया, "वीर सचमुच मेरी आंखों के सामने बड़ा हुआ है. हमने पहली बार 'मुन्ना भाई' के दौरान साथ काम किया था, जिसमें मैंने 'सर्किट' का किरदार निभाया था और उसने मेरे बेटे 'शॉर्ट सर्किट' का रोल किया था. उस समय भी वह एक बहुत ही जिज्ञासु और प्यारा बच्चा था, जो लगातार राजू सर और मुझसे सवाल पूछता रहता था. साथ ही वह इतना शरारती भी था कि पूरे सेट पर मौजूद लोगों को हंसाता रहता था और अब, इतने सालों बाद, 'प्रीतम एंड पेड्रो' में एक को-एक्टर के तौर पर उसके साथ खड़े होना मेरे लिए सचमुच एक अनरियल और इमोशनल एक्सपीरियंस है. सच कहूं तो यह ऐसा लगता है जैसे आप किसी ऐसे इंसान को देख रहे हों जिसे आपने बचपन में देखा था, और अब वह बड़ा होकर एक बहुत ही सीरियस और टैलेंटेड एक्टर बन गया है. इस सफर का इस तरह से पूरा होना अपने आप में बहुत ही खास और पर्सनल एक्सपीरियंस है." राजकुमार हिरानी के प्रोडक्शन में बनी सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' 3 जुलाई को JioHotstar पर रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह पर लगे बैन से करीब 300 लोगों की रोजी-रोटी पर गिरी गाज! एक्टर के बैन पर फिल्म मेकर ने उठाए सवाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com