हिंदी सिनेमा में मुमताज ने एक लंबा दौर देखा है. उन्होंने भरपूर मसाला फिल्में की हैं तो अच्छे सिनेमा का हिस्सा भी बनीं. बहुत कम उम्र में ही उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था. शुरुआत में बतौर एक्स्ट्रा कुछ फिल्में की. उसके बाद उनकी जोड़ी उस दौर के सुपरस्टार दारा सिंह के साथ बनी. ये फिल्में कामयाबी की वो सीढ़ियां बनीं जो मुमताज को शिखर तक ले गईं. फिर एक वक्त ऐसा भी आया जब मुमताज ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया. हाल ही में उनसे कमबैक पर सवाल हुआ है. जिस पर मुमताज ने एक शर्त भी रख दी है.
कमबैक को तैयार लेकिन शर्त के साथ
मुमताज से हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनके कमबैक पर सवाल हुआ. बॉलीवुड बबल ने उनके जवाब पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है. इस पोस्ट के मुताबिक कमबैक के सवाल पर मुमताज ने कहा कि वो कमबैक को तैयार हैं. लेकिन साथ ही उन्होंने एक शर्त भी बताई. उन्होंने कहा कि सही रोल मिलने पर वो कमबैक जरूर करेंगी. लेकिन वो ऐसे ही किसी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन जाएंगी. उन्होंने कहा कि वो बुजुर्ग महिला का रोल नहीं करेंगी. उनका कहना है कि जैसी वो लगती हैं वैसे रोल ऑफर नहीं हो सकेंगे. तो जब उनके लुक के अनुसार ऑफर मिलेंगे तब ही वो कमबैक करेंगी. उन्होंने ये भी कहा कि वो किसी की मां का रोल नहीं करेंगी.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
फैन्स दी सलाह
मुमताज के इस रिएक्शन को देखकर फैन्स ने उन्हें सलाह दी है. एक फैन ने लिखा कि अब इस उम्र में भी मां को रोल नहीं करोगी तो क्या करोगी. एक अन्य फैन ने लिखा कि अब आप जवान नहीं रहीं. हीरोइन का रोल तो मिल नहीं पाएगा. एक और फैन ने लिखा कि बुढ़ापे की सच्चाई को स्वीकार कर लेना चाहिए. आपको बता दें कि मुमताज की उम्र 77 साल के करीब है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं