विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2025

70 के दशक में जिस एक्ट्रेस संग धर्मेंद्र ने कभी नहीं दी फ्लाप, उस एक्ट्रेस को याद आए धरम पाजी, कही दिल की ये बात

300 से ज्यादा फिल्मों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा से दर्शकों को 4 दशकों तक मनोरंजन करने वाले धर्मेंद्र देओल आज हमारे बीच नहीं हैं. अभिनेता भले ही दुनिया से चले गए हैं, लेकिन आज भी अपने स्वभाव और सफलता के बल पर लोगों के दिलों में जिंदा हैं.

70 के दशक में जिस एक्ट्रेस संग धर्मेंद्र ने कभी नहीं दी फ्लाप, उस एक्ट्रेस को याद आए धरम पाजी, कही दिल की ये बात
70 के दशक में जिस एक्ट्रेस संग धर्मेंद्र ने कभी नहीं दी फ्लाप
नई दिल्ली:

300 से ज्यादा फिल्मों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा से दर्शकों को 4 दशकों तक मनोरंजन करने वाले धर्मेंद्र देओल आज हमारे बीच नहीं हैं. अभिनेता भले ही दुनिया से चले गए हैं, लेकिन आज भी अपने स्वभाव और सफलता के बल पर लोगों के दिलों में जिंदा हैं. अब उनके साथ कई फिल्मों में काम करने वाली दिग्गज अभिनेत्री मुमताज ने धर्मेंद्र देओल को श्रद्धांजलि अर्पित की है. दिग्गज अभिनेत्री मुमताज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी और धर्मेंद्र की पुरानी फोटोज शेयर की हैं. फोटोज में दोनों के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री साफ दिख रही है.

धर्मेंद्र के लिए मुमताज ने क्या कहा

प्यारी फोटोज को पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, "धरम जी, आप हमेशा हमारे साथ थे और हैं! ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे!" अभिनेत्री मुमताज और धर्मेंद्र देओल की जोड़ी 70 के दशक की हिट जोड़ियों में से एक थी. दोनों ने साथ में फिल्म 'लोफर', 'मेरे हमदम मेरे दोस्त', 'आदमी और इंसान', 'झील के उस पार' और 'चंदन का पलना' में काम किया था, लेकिन 1973 में आई फिल्म 'लोफर' पर्दे पर हिट साबित हुई थी.

मुमताज और धर्मेंद्र की फिल्में

फिल्म में मुमताज और धर्मेंद्र की रोमांटिक केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था. इस फिल्म का गाना "मैं तेरे इश्क में मर न जाऊ" आज भी 70 के दशक के टॉप रोमांटिक गानों की लिस्ट में शुमार है. इसी फिल्म के गाने 'आज मौसम बड़ा बेईमान है' और 'कोई शहरी बाबू' आज भी खूब पसंद किए जाते हैं. फिल्म 'लोफर' में धर्मेंद्र ने एक पॉकेटमार का रोल निभाया था, जबकि मुमताज एक जासूस थी. दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं, जिसके बाद धर्मेंद्र को बचाने के लिए मुमताज उनकी मदद करती हैं. फिल्म में एक्शन के साथ-साथ दोनों का भरपूर रोमांस भी दर्शकों को देखने को मिला है.

मुमताज और धर्मेंद्र की आखिरी परफॉर्मेंस

इससे पहले साल 2023 में भी धर्मेंद्र और अभिनेत्री मुमताज को 'इंडियन आइडल' के सेट पर देखा गया था. दर्शकों के कहने पर दोनों ने फिल्म लोफर के गाने "मैं तेरे इश्क में मर न जाऊ" को फिर से रियल में स्टेज पर किया था. फिल्म के रिलीज हुए 52 साल के बाद भी दोनों के बीच वही स्पार्क दिखा, जो कभी साल 1973 में देखने को मिला था, लेकिन अब धर्मेंद्र के जाने के बाद ये आइकॉनिक जोड़ी सिर्फ अब पर्दे पर ही जिंदा रह गई है.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra, Mumtaz, Dharmendra Deol, Actress Mumtaz, Actor Dharmendra, Dharmendra Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com