सलमान अपने पिता सलीम ख़ान से मिलकर अस्पताल से निकलते हुए
मुंबई:
मशहूर लेखक सलीम खान का बांद्रा के एक अस्पताल में हर्निया का ऑपरेशन किया गया है। 79 वर्षीय सलीम बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेताओं सोहेल और अरबाज खान के पिता हैं। सलीम बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं।
मशहूर संवाद लेखक और सलमान के पिता सलीम ख़ान (फाइल फोटो)
एक पारिवारिक मित्र ने बताया, उनका (सलीम का) हर्निया का ऑपरेशन हुआ है। चिंता की कोई बात नहीं है। शानदार पटकथा लेखन करने वाली सलीम-जावेद की जोड़ी का हिस्सा रहे सलीम ने ‘हाथी मेरे साथी’, ‘जंजीर’, ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘त्रिशूल’, ‘मि.इंडिया’ जैसी कई यादगार फिल्में लिखी हैं। सलीम की दो पत्नियां हैं- सुशीला चरक (सलमा खान) और अभिनेत्री हेलन।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सलीम खान, सलमान खान, मुंबई, अस्पताल में भर्ती, Salim Khan, Salman Khan, Mumbai