विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2017

Mumbai Rains: अपने कमरे की खिड़की से पूरे दिन बारिश देखते रहे दिलीप कुमार

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने ट्विटर पर लिखा, "पूरे दिन अपनी खिड़की से बारिश देखता रहा. मैं इस बारिश में आपकी सुरक्षा तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं."

Mumbai Rains: अपने कमरे की खिड़की से पूरे दिन बारिश देखते रहे दिलीप कुमार
दिलीप कुमार ने लिखा- अल्लाह आप सबको सुरक्षित रखे.
  • बारिश से बेहाल बॉलीवुड सेलेब्स
  • दिन भर खिड़की से बारिश देखते हुए दिलीप कुमार
  • ट्वीट कर लिखा- आपकी सुरक्षा और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं
मुंबई: मंगलवार को मुंबई में हुई भारी बारिश ने बाढ़ जैसे हालात बने दिए. इससे मुंबई वासियो का पूरा जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भर गया है और जनजीवन पटरी से उतर गया है. इस झमाझम बारिश में मायानगरी के सितारे भी फंसे. स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी, साथ ही लोगों को सुरक्षा की कामना भी की. दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने ट्विटर पर लिखा, "पूरे दिन अपनी खिड़की से बारिश देखता रहा. मैं इस बारिश में आपकी सुरक्षा तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं."

ये भी पढ़ें:  मुंबई बारिश में फंसे माधवन-अनुपम, महेश भट्ट बोले- बहनें डूबते-डूबते बचीं​दिलीप कुमार ने एक अन्य ट्वीट में इस स्थिति में अधिकारियों की और से किए जा रहे प्रयासों का भी जिक्र किया. उन्होंने लिखा, "अल्लाह आप सबको सुरक्षित रखे. मुझे बताया गया है कि अधिकारी आप के लिए स्थिति बेहतर बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं. खुदा सबका ध्यान रखे."

ये भी पढ़ें:  Julie 2 Teaser: बोल्ड अंदाज में हुई जूली की वापसीबताते चलें कि 94 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता पिछले कुछ समय से किडनी संबंधी समस्या से गुजर रहे थे. इसी से चलते उन्हें अगस्त की शुरुआत में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद फिलहाल दिलीप साहब घर पर आराम कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले शाहरुख खान भी उनसे मिलने गए थे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dilip Kumar, Mumbai Rains
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com