विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2020

'लक्ष्मी बम' फिल्म का बदला नाम, तो मुकेश खन्ना बोले- हमारे देवी देवताओं का अपमान करने की धृष्टता...

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'लक्ष्मी बम' (Laxmmi Bomb) का नाम बदले जाने पर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna Twitter) का रिएक्शन आया है. एक्टर ने पोस्ट कर ये बात कही है.

'लक्ष्मी बम' फिल्म का बदला नाम, तो मुकेश खन्ना बोले- हमारे देवी देवताओं का अपमान करने की धृष्टता...
'लक्ष्मी बम (Laxmmi Bomb)' फिल्म का नाम बदलने पर आया मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) का रिएक्शन
  • 'लक्ष्मी बम' फिल्म का बदला नाम
  • मुकेश खन्ना का यूं आया रिएक्शन
  • पोस्ट कर कही ये बात
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म 'लक्ष्मी बम' (Laxmmi Bomb) के विवादों में घिरने के बाद मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर 'लक्ष्मी (Laxmmi)' कर दिया है. दर्शकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए फिल्म के निर्माता शबीना खान, तुषार कपूर और अक्षय कुमार ने फिल्म 'लक्ष्मी बम' (Laxmmi Bomb) का टाइटल 'लक्ष्मी' (Laxmmi) करने का निर्णय लिया था. अब इसको लेकर एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) का रिएक्शन आया है. बता दें, मुकेश खन्ना मेकर्स के इस फैसले से काफी खुश हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर किया है.

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna) on

इस पोस्ट में मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna Twitter) कह रहे हैं, " ये मेरे लिए और देश के सभी जागरूक देशवासियों के लिए खुशी की बात है कि इस फिल्म का टाइटल बदल कर सिर्फ़ लक्ष्मी कर दिया गया है. बम को डिफ्यूज कर दिया है. पर इससे भी बढ़ कर खुशी की बात ये है कि इतिहास में ये एक उदाहरण बन जाएगा. आगे कोई प्रड्यूसर इस तरह से हमारे देवी देवताओं का अपमान करने की धृष्टता करने की हिम्मत नहीं करेगा." मुकेश खन्ना के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'लक्ष्मी बम' (Laxmmi Bomb) भारत में सिर्फ 24 घंटे में 70 मिलियन व्यूज के साथ सबसे ज्यादा देखा जाने वाला फिल्म ट्रेलर साबित हुआ था. इस फिल्म में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. पहले यह फिल्म इसी साल मई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना और लॉकडाउन के कारण लक्ष्मी बम की रिलीज डेट टाल दी गई. लक्ष्मी बम हिंदी भाषा आधारित हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसे साउथ के एक्टर राघव लॉरेंस ने डायरेक्ट किया है. अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की इस फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले तैयार किया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Laxmmi Bomb, Akshay Kumar, Mukesh Khanna, Mukesh Khanna Instagram, Mukesh Khanna Reaction On Laxmmi Bomb Name Changed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com