विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2021

बिग बॉस 14 में पहुंची मौनी रॉय, सलमान खान के साथ डांस से मचाया धमाल- देखें Video

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में मौनी रॉय (Mouni Roy) ने जहां अपने डांस से धमाल मचाया. वहीं, उन्होंने घरवालों की भी जमकर क्लास लगाई.

बिग बॉस 14 में पहुंची मौनी रॉय, सलमान खान के साथ डांस से मचाया धमाल- देखें Video
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है
  • बिग बॉस 14 में पहुंची मौनी रॉय
  • एक्ट्रेस ने डांस से मचाया तहलका
  • लगाई घरवालों की जमकर क्लास
नई दिल्ली:

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में 'वीकेंड का वार: सलमान खान (Salman Khan) के साथ' काफी धमाकेदार रहा. जहां अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) और रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) राखी सावंत (Rakhi Sawant) पर आरोप लगाते नजर आए, वहीं, दूसरी ओर सलमान खान ने राखी का खुलकर सपोर्ट किया. अब हाल ही में एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) बिग बॉस के शो पर पहुंची. इस दौरान उन्होंने जहां सलमान खान के साथ अपने डांस का तड़का लगाया, तो वहीं, घरवालों की भी जमकर क्लास लगाई. 

अब हाल ही में बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का प्रोमो वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मौनी रॉय सलमान के साथ 'ओ ऐथे आ' गाने पर डांस कर रही हैं. वीडियो में मौनी रॉय (Mouni Roy) ग्रे कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं. 


वहीं, वीडियो में देखा जा सकता है कि मौनी रॉय (Mouni Roy) जब रुबिना से पूछती हैं कि क्या आपको राखी के मनोरंजन से जलन होती है. जिस पर रुबिना कहती हैं कि बिल्कुल नहीं. शो के इस प्रोमो वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 14, Mouni Roy, Mouni Roy On Bigg Boss 14, Mouni Roy Dance With Salman Khan, Salman Khan Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com