विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2020

मौनी रॉय का डेब्यू सॉन्ग 'भीगी भीगी रातों में' हुआ रिलीज, जबरदस्त अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस- देखें Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) का डेब्यू सॉन्ग 'भीगी भीगी रातों में' (Bheegi Bheegi Raaton Mein) में रिलीज हो गया है.

मौनी रॉय का डेब्यू सॉन्ग 'भीगी भीगी रातों में' हुआ रिलीज, जबरदस्त अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस- देखें Video
मौनी रॉय (Mouni Roy) का पहला गाना रिलीज
  • मौनी रॉय का डेब्यू सॉन्ग हुआ रिलीज
  • 'भीगी भीगी रातों में' सॉन्ग की धूम
  • जबरदस्त अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

टीवी सीरियल से सुर्खियां बटोर कर बॉलीवुड में पहुंची एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों खूब धमाल मचा रही हैं. उनके पास कई बड़ी फिल्मों के ऑफर हैं. मौनी रॉय के फैन्स के लिए बड़ी खबर आ रही है कि वो फिल्मों के साथ-साथ अब संगीत की दुनिया में उतर गई हैं. मौनी रॉय (Mouni Roy) का पहला गाना रिलीज हो गया. उन्होंने पहली बार किसी गाने में आवाज दी है. मौनी रॉय (Mouni Roy Song) के डेब्यू सॉन्ग का नाम 'भीगी भीगी रातों में' (Bheegi Bheegi Raaton Mein) में है. कुछ समय पहले उनके सॉन्ग को यूट्यूब पर पब्लिश किया गया है.

बिग बॉस 13 को मिले 3 फाइनलिस्ट, शहनाज गिल का नाम नहीं, जानें कौन हैं ये कंटेस्टेंट्स

देखें वीडियो:

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) के सॉन्ग 'भीगी भीगी रातों में' (Bheegi Bheegi Raaton Mein) में उनके अलावा नकाश अजीज ने भी अपनी आवाज दी है. इस गाने को यूट्यूब पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इसे एक घंटे में ही हजारों व्यूज मिल चुके हैं. आलोक बत्रा ने इस सॉन्ग को डायरेक्ट किया है. इस वीडियो में मौनी रॉय ने अपना आवाज देने के साथ ही एक्ट भी किया है.

फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए छीना-झपटी पर उतर आईं नोरा फतेही, जमीन पर लेट लगीं रोने- देखें Video

मौनी रॉय (Mouni Roy) की फिल्मों की बात करें तो 2019 में उनकी फिल्म 'मेड इन चाइना' और 'रोमियो अकबर वाल्टर' रिलीज हुई थीं, लेकिन 2020 में वे 'ब्रह्मास्त्र' और 'मुगल' में नजर आएंगी. मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और उनकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब धमाल भी मचाती हैं. मौनी रॉय टेलीविजन पर इच्छाधारी नागिन के किरदार से जमकर सुर्खियां भी बटोर चुकी हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mouni Roy Video, Mouni Roy Debut Song, Bheegi Bheegi Raaton Mein
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com