विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2019

बंदर को इस बच्चे पर आया इतना प्यार, मां खींचती रही लेकिन जाने नहीं दिया, बॉलीवुड एक्टर ने शेयर किया Video

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने इस वीडियो को शेयर किया है. यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

बंदर को इस बच्चे पर आया इतना प्यार, मां खींचती रही लेकिन जाने नहीं दिया, बॉलीवुड एक्टर ने शेयर किया Video
अनुपम खेर (Anupam Kher) ने शेयर किया वीडियो
  • बंदर को इस बच्चे पर आया इतना प्यार
  • मां खींचती रही लेकिन जाने नहीं दिया
  • बॉलीवुड एक्टर ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है. उनके इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. अनुपम खेर द्वारा शेयर किए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर (Monkey And Child) एक छोटे बच्चे को प्यार कर रहा है. बच्चे पर उसे इतना प्यार आता है कि वो उसकी मां को भी उसे लेने नहीं देता है. वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि बच्चे की मां बंदर के हाथ से उसे खींचती है, लेकिन वो उसे कसकर पकड़ लेता है. बंदर की इस क्यूट हरकत को देख सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं. अनुपम खेर ने इस वीडियो को अपने ट्विट हैंडल से शेयर किया है.

शाहरुख खान को लेकर पत्नी गौरी खान का बड़ा खुलासा, कही यह बात...

अनुपम खेर (Anupam Kher) ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा: "बंदर और बच्चे दोनों को इस बात की परवाह नहीं है कि वो भारत की किसी व्यस्त गली में हैं. बच्चे की मां भी उन्मादी नहीं है. निश्चित तौर पर यह भोलापन है और जीवन को महसूस किया जा सकता है. यहां तक कि इस वीडियो को शूट करने वाला व्यक्ति भी सही एंगल की तलाश में नहीं है. एंज्वॉय." अनुपम  खेर ने इस तरह इस वीडियो को शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Dabangg 3 Box Office Collection Day 2: सलमान खान की 'दबंग 3' ने दूसरे दिन किया धमाकेदार प्रदर्शन, कमा डाले इतने करोड़

बता दें कि अनुपम खेर (Anupam Kher) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. अपनी फोटो और वीडियो साझा करने के साथ ही अनुपम खेर समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय भी पेश करते हैं. कई बार तो उनके ट्वीट जमकर वायरल भी होते है. हाल ही में अनुपम खेर फिल्म 'वन डे' में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी मुख्य भुमिका में नजर आई थीं. इससे पहले अनुपम खेर ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के जीवन पर बनी फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में भी मुख्य भूमिका अदा की थी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monkey Loves Child, Monkey And Child Video, Anupam Kher, Anupam Kher Shared Video, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com